(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)
अनूपपुर (अंंचलधारा) पंजाब में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले को ओवरब्रिज में रोक कर उन पर जानलेवा हमले का जो प्रयास किया गया उसको लेकर पूरे देश के भाजपा कार्यकर्ताओं में उबाल है और कांग्रेश की साजिश के विरोध में घटना के बाद से लेकर लगातार धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।इसी कड़ी में 10 जनवरी 2022 को अनूपपुर जिले के कोयलांचल क्षेत्र बिजुरी नगर के हनुमान मंदिर चौराहा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने अनूपपुर भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम के मार्गदर्शन में मौन धारण करते हुए प्रधानमंत्री के साथ हुई घटना को लेकर अपना विरोध प्रकट किया और पंजाब कांग्रेस सरकार की मानसिकता पर सवाल खड़ा किए।इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम, पूर्व विधायक दिलीप जयसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह ,मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र महरा, वरिष्ठ भाजपा नेता अजय शुक्ला, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष सहित सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
0 Comments