(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)
अनूपपुर (अंचलधारा) मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष बी.डी. शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम की सहमति से एवं भाजपा महिला मोर्चा जिला अनूपपुर की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि खरे की सहमति से अनूपपुर जिला भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा कर दी है।जिसमें नगर परिषद जैतहरी की ऊर्जावान अध्यक्ष श्रीमती नवरत्नी शुक्ला के कार्यों को देखते हुए उन्हें अनूपपुर जिला भाजपा महिला मोर्चा का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।साथ ही उनसे आशा व्यक्त की गई है कि जिले में महिलाओं को लेकर एक सशक्त संगठन भाजपा का खड़ा करना है उसमें पूरी तन्मयता के साथ कार्य करते हुए संगठन को आगे बढ़ाने की दिशा में अध्यक्ष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य प्रारंभ करें जिससे आने वाली हर चुनौती का डट कर मुकाबला किया जा सके।श्रीमती नवरत्नी शुक्ला के भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री बनने पर लोगों ने स्वागत किया है लोगों में काफी हर्ष व्याप्त है काफी संख्या में लोगों ने बधाइयां दी है।जिसमें प्रमुख रुप से विधानसभा क्षेत्र अनूपपुर के विधायक एवं प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह भाजपा के जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम के साथ काफी लोगों ने बधाई दी है।
0 Comments