Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

खाद्य मंत्री श्री सिंह ने भगवतशरण माथुर और ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंचलधारा) मध्यप्रदेश शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के पूर्व सह संगठन मंत्री आदरणीय भगवत शरण माथुर जी और हेलीकॉप्टर हादसे में घायल हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। खाद्य मंत्री श्री सिंह ने दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने तथा परिवारजनों को यह अपार दुख सहन करने शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना भगवान से की है। 
उन्होंने कहा कि श्री माथुर जी का जन्म 13 अप्रैल 1951 को ग्राम तलेन जिला राजगढ़ मध्यप्रदेश में हुआ था। वे संगठन के लिए संपूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने वाले व्यक्तित्व थे। उन्होंने समाज हित में अपनी पैतृक संपत्ति श्री नर्मदे हर सेवा न्यास की स्थापना के लिए दान कर दी। यह न्यास वनवासी क्षेत्रों में समाज सेवा की कई प्रकल्प निःशुल्क चला रहा है। वे अनुसूचित जाति और जनजाति मोर्चा एवं सहकारिता राष्ट्रीय संगठक भी रहे।
उन्होंने कहा कि अपने जीवन के हर क्षण को भारतीय जनता पार्टी परिवार के लिए समर्पित करने वाले ऐसे महान व्यक्तित्व के धनी का अचानक निधन हो जाने से भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी को गहरा आघात पहुंचा है।  खाद्य मंत्री श्री सिंह ने कहा कि श्री माथुर भले ही देश और प्रदेश की राजनीति में जीवन का अमूल्य समय दिया है लेकिन उनका स्नेह और प्यार सबसे अधिक अनूपपुर जिले के प्रसिद्ध स्थल अमरकंटक से रहा है और वह अनूपपुर जिले को अपना घर और परिवार मानते रहे हैं।उनका अचानक चले जाना पार्टी के हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी के लिए गहरा आघात पहुंचा है।मध्यप्रदेश के पूर्व सह संगठन महामंत्री भगवतशरण माथुर  का 14 दिसंबर 2021 को दुखद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से समूचे भाजपा परिवार में शोक व्याप्त हो गया है।
श्री माथुर 1994 से भारतीय जनता पार्टी के कार्य में जुट गए।वह मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के सह संगठन महामंत्री तथा हरियाणा में संगठन मंत्री रहे।आपातकाल के दौरान उन्हें 19 महीने का कारावास हुआ।श्री माथुर संगठन के लिए संपूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने वाले व्यक्तित्व थे।
वहीं आईएएफ हेलिकॉप्टर हादसे में घायल हुये ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन का दुःखद समाचार भी प्राप्त हुआ। मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर अपने श्री चरणों में स्थान दें। मेरी ओर से शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना हैं। दोनों दिवंगत आत्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि।

Post a Comment

0 Comments