(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)
अनूपपुर (अंचलधारा) भारतीय जनता पार्टी जिला अनूपपुर की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि खरे ने प्रदेश नेतृत्व द्वारा अनूपपुर जिले की महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद के मिले दायित्व के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को विश्वास दिलाया है कि अनूपपुर जिले में पूरे दमखम के साथ महिलाओं का सशक्त संगठन खड़ा करने में वह कोई कोर कसर बाकी नहीं रखेगी।उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी तय की है उसका वह तन मन धन से बखूबी निर्वहन करेगी एवं समस्त महिलाओं को लेकर जिले से लेकर गांव गांव तक संगठन का विस्तार करेंगी। उन्होंने प्रदेश संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष वी.डी.शर्मा जी ,प्रदेश संगठन मंत्री सुहास भगत जी, सहसंगठन मंत्री हितानंद शर्मा जी, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष माया नरौलिया दीदी जी, प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी हरीशंकर खटीक जी,जिला प्रभारी डॉ.राजेश मिश्रा जी एवं जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम जी की अनुशंसा पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।साथ ही महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नरौलिया दीदी जी ने कार्यकारिणी की स्वीकृति भी प्रदान की जिसकी घोषणा भी की जा चुकी है।उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा कंधे से कंधा मिलाकर भाजपा के प्रत्येक संगठन के साथ कार्य करेगा भाजपा को मजबूती देगा एवं भाजपा सरकार की तमाम योजनाओं का प्रचार प्रसार शहर से लेकर गांव गांव तक करेगा।
0 Comments