Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

वरिष्ठ पत्रकार राजेश शिवहरे की माताजी के निधन पर सर्वत्र शोक पत्रकारों ने व्यक्त की शोक श्रद्धांजलि

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंचलधारा) जिले के वरिष्ठ पत्रकार राजेश शिवहरे की माता जी श्रीमती सावित्री देवी शिवहरे उम्र 77 वर्ष का देर रात्रि निधन हो गया। उनके निधन की खबर से सर्वत्र शोक की लहर व्याप्त हो गई।उनके निधन की सूचना मिलते ही तमाम लोगों ने पत्रकार साथियों ने उनके निवास पर पहुंचकर अपनी शोक श्रद्धांजलि अर्पित की।दोपहर को सोन नदी मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया।इस अवसर पर काफी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं शुभचिंतक पत्रकार उपस्थित थे।उपस्थित लोगों ने अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि मृत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं अपने चरणों में स्थान दे। वरिष्ठ पत्रकार अरविंद बियानी, प्रेमचंद्र अग्रवाल, शशिधर अग्रवाल, राजेश शुक्ला, मनोज द्विवेदी, मनोज शुक्ला, अजीज मिश्रा, अरविंद पांडे, मुकेश मिश्रा, राजेश पयासी, चेतन मिश्रा, अमित शुक्ला, सुधाकर मिश्रा, राजेश सिंह,राजकुमार शुक्ला, राजनारायण द्विवेदी, सीताराम पटेल,राजन ,अजय मिश्रा, किशोर सोनी, गणेश रजक, निजामू भाई, सुनील कुमार चौरसिया, ज्ञानचंद जयसवाल, प्रदीप मिश्रा, सत्यम पांडे, आदर्श दुबे, डल्लू सोनी, विजय उरमालिया ,आकाश नामदेव, पुष्पेंद्र त्रिपाठी, अनीश तिगाला, गिरीश राठौर, विनय उपाध्याय, आनंद पांडे, अनुपम सिंह, अरुण ओटवाणी सहित जिले भर के पत्रकारों ने शोक श्रद्धांजलि अर्पित की।

मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने 
शोक संवेदना व्यक्त की

जिले के वरिष्ठ पत्रकार राजेश शिवहरे की माताजी श्रीमती सावित्री देवी शिवहरे के निधन पर मध्यप्रदेश शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने अपनी शोक श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि मृत आत्मा को ईश्वर अपने चरणों में स्थान दे एवं शोक संतप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

Post a Comment

0 Comments