Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

तीनों कृषि कानून को लेकर किसान कांग्रेस ने सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन


 (हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंचलधारा) किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.राज तिवारी के नेतृत्व में किसान विरोधी काले कानून के विरोध में हल्ला बोल कार्यक्रम के

साथ आंदोलन व चक्का जाम किया गया।दर्जनो ट्रैक्टर के माध्यम से चचाई रोड से चलकर कलेक्ट्रेट तक पहुंचे, जहां से वापस आकर अनूपपुर-चचाई मुख्य मार्ग में चक्का जाम कर कृषि कानूनो का विरोध करते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कमलेश पुरी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर तीनो बिल को वापस लेने की अपील की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुष्पराजगढ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को,प्रदेश सचिव प्रेम कुमार त्रिपाठी, प्रदेश महासचिव रमेश सिंह, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष मयंक त्रिपाठी, संतोष पांडेय, उमेश राय, पूर्व नपाध्यक्ष रामखेलावन राठौर, संजय सोनी, यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव उत्तम पटेल, सतेन्द्र दुबे,  पूर्व आईटी सेल युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक सेंगर, पुरूषोत्तम चौधरी, सेवादल यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सोनी, मनोज पटेल,  राजू रियाज, दीपक गुप्ता, आकाश पासवान, चंदन राय, ज्ञानेन्द्र पांडेय, उमेश पडित, मोतीलाल शर्मा, अज्जू तिवारी, मयूर सिंह, राज गौतम, मनीष चौहान,साई टेंट के संचालक देवी सिंह, जेपी उरमलिया, पूर्व जनपद सदस्य रोहित गौटिया, नवीन पांडये, आबिद खान, अंकित शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments