(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)
अनूपपुर (अंचलधारा) रीवा में आयोजित किसान सम्मेलन में आए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ,प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के साथ ही प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह भी किसान सम्मेलन कार्यक्रम में भाग लेने रीवा पहुंचे थे।किसान सम्मेलन के कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह की पूर्व मंत्री एवं अनूपपुर विधानसभा उप चुनाव के प्रभारी राजेंद्र शुक्ला के साथ एक सौजन्य मुलाकात हुई एवं बैठक भी हुई। जहां पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला और गौ संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष राजेश पांडे ने रीवा जिले में पात्रता पर्ची में नाम जोड़ने और तमाम मुद्दों को लेकर मंत्री बिसाहूलाल सिंह से चर्चा की। मुलाकात के दौरान कई मुद्दों पर बिसाहूलाल सिंह और राजेंद्र शुक्ला के बीच बातचीत हुई।विंध्य क्षेत्र के किसानों को लेकर जहां चिंतन किया गया तो वही गरीबों को खाद्यान्न वितरण और पात्रता पर्ची को लेकर विचार विमर्श किया गया।जिस पर मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने पूर्णरूपेण आश्वस्त किया की पात्रता पर्ची से वंचित सभी लोगों का नाम जोड़ लिया जाएगा एवं उनके विभाग से रीवा के लिए जो भी योजनाएं होंगी उसका पूरा लाभ दिलाया जाएगा।इस अवसर पर अनूपपुर भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम, पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास पुरी, मौजूद रहे।गौ संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष राजेश पांडे ने बताया कि मंत्री बिसाहूलाल सिंह से पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला की मुलाकात काफी अहम रही जो विंध्य क्षेत्र के लिए आने वाले समय में कारगर साबित होगी।प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के रीवा पहुंचने पर मध्यप्रदेश के खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह,पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला तथा अन्य नेताओं ने मुख्यमंत्री एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया।

0 Comments