(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)
अनूपपुर (अंचलधारा) पुष्पराजगढ विधान सभा क्षेत्र के विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को के गरिमापूर्ण उपस्थिति मे
मध्यप्रदेश कोटवार वेलफेयर सोसायटी ईकाई अनूपपुर ने 5 सूत्रीय मांगो को लेकर कलेक्टर के नाम अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।इस अवसर पर अनूपपुर जिले के समस्त कोटवार पुष्पराजगढ विधायक जी के साथ तहसील से पैदल यात्रा कर जिला अधिकारी कार्यालय पहुंच कर अपनी 5 सूत्री अधिकारो की मांग जिसमें प्रमुख रुप से नियमतिकरण कर शासकीय कर्मचारी घोषित करे,वेतन में संसधोन,पद नाम परिवर्तन,कोटवार के वर्दी में संसोधन,भर्ती प्रक्रिया में संशोधन प्रमुख रही।ज्ञापन की कॉपी अपर कलेक्टर सरोधन सिंह को सौंपी।

ज्ञापन देते समय विशेष रूप से उपस्थित पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को,कोटवार संघ के जिला अध्यक्ष भगवान दास केवट,उपाध्यक्ष महेश प्रसाद कोल, कमलनाथ सद्भावना मंच के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र दुबे, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष राम खेलावन राठौर, किसान कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी चंद्रभूषण त्रिपाठी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमरकंटक बिरू तँबोली उपस्थित रहे।

0 Comments