Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

नवनिर्वाचित विधायक बिसाहूलाल सिंह ने सभी के प्रति किया आभार व्यक्त


 (हिमांशू बियानी / जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंचलधारा) अनूपपुर विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक एवं मध्यप्रदेश सरकार के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने विधानसभा उप चुनाव में ऐतिहासिक मतों से विजय श्री मिलने पर विधानसभा क्षेत्र के समस्त मतदाताओं के प्रति, भारतीय जनता पार्टी जिला अनूपपुर के हजारों कार्यकर्ता जिन्होंने तन मन धन से चुनाव प्रचार में खुद को झोंक दिया, भाजपा जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक, सभी मंडल प्रभारी, सेक्टर प्रभारी, सह प्रभारी, मंडल अध्यक्ष एवं सभी स्तर के पदाधिकारी के प्रति जिन्होंने कुशल नेतृत्व किया विधानसभा के चुनाव प्रभारी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी एवं संपूर्ण प्रदेश संगठन के प्रति जिन्होंने हमारा मार्गदर्शन किया माननीय भारत के प्रधानमंत्री ,राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संपूर्ण राष्ट्रीय संगठन जिन्होंने हमें प्रेरणा दी इसके साथ ही अप्रत्यक्ष रूप से घरों में रहकर जिनने मेरा सहयोग किया सभी के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।सभी का मैं आभारी हूं और वचन देता हूं कि विकास की गति में कमी नहीं आने दूंगा।पूरे विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे जिले एवं प्रदेश का तन मन धन के साथ विकास करने में अपने आप को समर्पित कर दूंगा।

Post a Comment

0 Comments