Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

अनूपपुर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह ने इतिहास रचा 34864 हजार मतों से कांग्रेस प्रत्याशी को किया पराजित

 

 (हिमांशू बियानी / जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंचलधारा) पूरे मध्यप्रदेश में विधानसभा उपचुनाव को लेकर उत्सुकता सभी में बनी हुई थी।वही अनूपपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सभी की निगाहें टिकी हुई थी।क्योंकि यहां 40 वर्ष तक कांग्रेश की राजनीति में रहकर पांच बार विधायक बन चुके बिसाहूलाल सिंह ने कांग्रेस को त्याग कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया और उनके कारण मध्यप्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस की सरकार मात्र 15 माह में पदच्युत हो गई और उसके बाद राजनीतिक समीकरण बदले और भारतीय जनता पार्टी ने पुनः सत्ता पर शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सत्तारूढ़ हो गई और बिना विधायक रहे बिसाहूलाल सिंह जैसे वरिष्ठ नेता को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने मंत्रिमंडल में महत्वपूर्ण स्थान देकर उन्हें मध्यप्रदेश का खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बनाया और उप चुनाव घोषित होते ही उन्हें भारतीय जनता पार्टी से अनूपपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए अधिकृत भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया गया और उन्होंने मंत्री बनते ही अनूपपुर में विकास कार्यों की सौगात अपने अल्प कार्यकाल में लाकर विकास पुरुष की श्रेणी में अपना एक अलग स्थान कायम किया।अनूपपुर की बहुप्रतीक्षित मांग फ्लाई ओवर ब्रिज के कार्य का शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बुलाकर करवाया एवं चुनाव के पूर्व उसका कार्य भी प्रारंभ हो गया।जिला चिकित्सालय मैं 200 बिस्तरों का अस्पताल के साथ ही तमाम तरह के विकास कार्यों का नल जल योजना का सड़कों का सिंचाई के संसाधनों का शिक्षा का विद्युत व्यवस्था का उन्होंने करोड़ों की रुपए की सौगात लाकर कार्य प्रारंभ कराया।अनूपपुर जो एक पटवारी हल्का था जिसे जिला बनवाया एक पुलिस चौकी होती थी वहां पुलिस अधीक्षक बैठाया तमाम मूलभूत सुविधाएं नगर पालिका नगर परिषद को उपलब्ध कराई यह सब जनता की नजर में दिखता रहा।जिसका परिणाम है कि भारतीय जनता पार्टी ने आज तक के इतिहास में सर्वाधिक मतों से जीतने का रिकॉर्ड केवल बिसाहूलाल सिंह के विकास की सोच के कारण प्राप्त किया और कांग्रेस को उनके विकास के कार्यों के सामने नतमस्तक होना पड़ा।कांग्रेस के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह पर केवल झूठा मनगढ़ंत आरोप  सौदेबाजी का लगाते रहे जिसे जनता ने नकार दिया।कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी चंद्रमोहन ठाकुर के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में विधानसभा क्षेत्र-87, अनूपपुर में उपनिर्वाचन की प्रक्रिया सुव्यवस्थित, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित रूप से सम्पन्न हुई। मतदाता जागरूकता गतिविधियाँ, प्रशिक्षण, सुरक्षा व्यवस्था, मतदान केंद्रों में व्यवस्था एवं मतगणना सहित समस्त गतिविधियों में आयोग के दिशानिर्देशों का पालन सुनिश्चित किया गया। कोरोना संक्रमण के दौर में मतदाताओं की अच्छी सहभागिता (73.28 प्रतिशत) भी उल्लेखनीय है। कलेक्टर श्री ठाकुर एवं पुलिस अधीक्षक एम.एल.सोलंकी द्वारा कोरोना संक्रमण के दौर में सुरक्षा उपायों का पालन करते हुए मतदाताओं की उत्कृष्ट सहभागिता हेतु विधानसभा क्षेत्र के समस्त मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आगामी निर्वाचनो में शत प्रतिशत मतदान का आह्वान किया गया है।

कोरोना संक्रमण के दौर में निर्वाचन का विधिवत एवं सुरक्षित रूप से संचालन एवं


समापन एक बड़ी चुनौती थीं। परंतु कलेक्टर श्री ठाकुर के कुशल नेतृत्व एवं समस्त शासकीय सेवकों द्वारा निर्देशों के उत्कृष्ट क्रियान्वयन से सहजता से निर्वाचन कार्य सम्पादित किया गया। कलेक्टर श्री ठाकुर एवं पुलिस अधीक्षक श्री सोलंकी द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों की सराहना की गयी है एवं आगे भी इसी तत्परता, तन्मयता एवं उत्कृष्टता से दायित्वों के निर्वहन का आह्वान किया गया है। आपने निर्वाचन प्रक्रिया व्यवस्थित रूप से सम्पादित करने मे प्रशासन के सहयोग हेतु मीडिया प्रतिनिधियों एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

उपनिर्वाचन चुनाव 
परिणाम एक नजर में
रिटर्निंग अधिकारी कमलेश पुरी द्वारा मतगणना केंद्र शासकीय पॉलीटेक्निक़

कॉलेज अनूपपुर में विधानसभा क्षेत्र-87 अनूपपुर के परिणामों की घोषणा की गयी। इस दौरान कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी चंद्रमोहन ठाकुर एवं रिटर्निंग अधिकारी कमलेश पुरी द्वारा विजयी प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। सम्पूर्ण मतगणना प्रक्रिया के दौरान सामान्य प्रेक्षक टी॰एस॰राजसेकर उपस्थित रहे एवं सम्पूर्ण प्रक्रिया पर उनके द्वारा नज़र बनाए रखी गयी एवं नियमित रूप से निरीक्षण किया गया।
विजयी प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी के बिसाहूलाल सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह से 34864 मतों से आगे रहे। भाजपा प्रत्याशी

बिसाहूलाल सिंह को कुल 75600 मत प्राप्त हुए। वहीं निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह को कुल 40736 मत प्राप्त हुए। कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया के का. समर शाह सिंह को 1577 मत, बहुजन समाज पार्टी के सुशील सिंह परस्ते को 1731 मत, छत्तीसगढ़ विकास गंगा राष्ट्रीय पार्टी की अनिता पनिका को 244 मत, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के ओमप्रकाश रौतेल को 1059 मत, दलित विकास पार्टी (भारत) के चंद्रवती कोल को 237 मत, सपाक्स पार्टी के जयप्रकाश पनिका को 235 मत, निर्दलीय अभ्यर्थी क्रमशः गुंजान को 301 मत, एडवोकेट दीपा सिंह को 698 मत, पप्पू सिंह गोंड़ को 488 मत एवं लालमन पनिका को 806 मत प्राप्त हुए। नोटा को 2447 मत, प्रतिक्षेपित मतों की संख्या 71 एवं निविदत्त मतों की संख्या 1 रही। रिटर्निंग अधिकारी विधानसभा क्षेत्र-87, अनूपपुर कमलेश पुरी द्वारा चरणवार परिणामों की घोषणा की गयी एवं सतत रूप से बिना किसी व्यवधान के मतगणना की प्रक्रिया पूर्ण कराई गयी। श्री पुरी ने मतगणना प्रक्रिया व्यवस्थित रूप से सम्पादित करने में समस्त अधिकारियों कर्मचारियों सहित, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।
1 लाख 24 हजार 871 
मतदाताओं ने किया था मतदान 
विधानसभा क्षेत्र 87 अनूपपुर अजजा.मे 1

लाख 70 हजार 392 मतदाताओं में से 1 लाख 24 हजार 871 मतदाताओं ने मतदान किया।जिसमें पुरुष मतदाता 66,070 एवं महिला मतदाता 58,801 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।मतदान का प्रतिशत 73.28 रहा।
छठवीं बार विधायक 
बनने का मिला खिताब
जब से अनूपपुर विधानसभा बनी है इसमें रिकॉर्ड है कि सबसे ज्यादा बार विधायक

बनने का मौका किसी को अगर मिला है तो उसमें नाम आता है नवनिर्वाचित विधायक एवं मध्यप्रदेश शासन के मंत्री बिसाहूलाल सिंह का।सबसे पहले  1980,1993,1998, 2008,2018 एवं अब 2020 इस प्रकार छठवीं बार विधायक बनकर विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।पांच बार कांग्रेश से विधायक निर्वाचित हुए और अब पहली बार भारतीय जनता पार्टी से विधायक बनने का खिताब मिला है।
यह भी एक संयोग ही रहा 
की मंगल ने कर दिया मंगल
विधानसभा उप चुनाव मे बजरंगबली ने भी अपनी अहम भूमिका निभाई।मंगल को जन्मे मंगल ही करते मंगलमय हनुमान की कहावत यहां पर चरितार्थ होती दिख रही है।मंगलवार को ही मतदान हुआ मंगलवार को ही मतगणना हुई और मंगलवार को ही जन्मे बिसाहूलाल सिंह विधायक निर्वाचित हुए।इनका जन्म 1 अगस्त 1950 को हुआ था उस दिन भी दिन मंगलवार था तो बजरंगबली का पूरा आशीर्वाद भी शुरू से इनके ही साथ रहा।
अपने गृह ग्राम में कांग्रेस प्रत्याशी 
को देखना पड़ा हार का सामना
कांग्रेश के अधिकृत उम्मीदवार विश्वनाथ सिंह को अपने गृह ग्राम एवं अपने बूथ क्रमांक 36 मैं हार का सामना करना पड़ा।तीसरे राउंड में उनके गृह ग्राम की गणना से यह फाइनल हो गया कि भारतीय जनता पार्टी के सामने कांग्रेस प्रत्याशी कोई मायने नहीं रखते।
शुरुआत राउंड से ही 
भाजपा को मिलती रही बढ़त
भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह को बढ़त मिलती रही शुरुआती दौर से ही लगने लगा था कि कांग्रेस धराशाई हो जाएगी और अंततः वही हुआ।जब कांग्रेस का अधिकृत प्रत्याशी अपने गृह ग्राम को अपने वश में नहीं कर पाया तो जनता के सामने स्थिति धीरे-धीरे स्पष्ट होने लगी।
नगर पालिका क्षेत्र में 
भाजपा रही आगे
नगरपालिका अनूपपुर क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी लगभग 2496 मतों से आगे रही।कई वार्डों में यहां भाजपा का खाता नहीं खुलता था वहां भी भाजपा ने अपना खाता खोल आने वाले नगर पालिका चुनाव के लिए अपना रास्ता क्लियर कर लिया।
सभी राउंड में भाजपा रही आगे 
ऐतिहासिक रहा चुनाव परिणाम
अनूपपुर विधानसभा उपचुनाव मैं 18 राउंड की गिनती की गई जिसमें शुरुआत से ही भारतीय जनता पार्टी लगातार बढ़त बनाई रही किसी भी राउंड में वह पीछे नहीं रही।1 से लेकर 18 राउंड भारतीय जनता पार्टी की बढ़त बरकरार रही। बढ़त इस प्रकार रही - प्रथम राउंड में-1135, दूसरे राउंड में-2561, तीसरे राउंड में-4351, चौथे राउंड में- 7009 ,पांचवें राउंड में -9804, छठवें  राउंड में- 11485 ,सातवें राउंड में 13596 ,आठवें राउंड में  14086, नवम राउंड  17733,  10 वा राउंड 20433,  11 वा राउंड 22881, 12 राउंड 23481, 13 राउंड 23789, 14 राउंड 25985, 15 राउंड 27909, 16 राउंड 30071, 17 राउंड में 32241, 18 राउंड में 34271 एवं पोस्टल बैलट में  909 मत मिले।इस तरह  34864 मतों से विजय श्री मिली हैं।
जिला कांग्रेस के अध्यक्ष 
अपने वार्ड में चुनाव हारे
जिला कांग्रेस के अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल जिनकी भूमिका प्रारंभ से ही संदिग्ध थी वह अपने वार्ड में ही जैतहरी में चुनाव हार गए और विधानसभा चुनाव जिताने के लिए जिम्मेदारी अपने हाथों में लिए थे।
बिसाहूलाल सिंह ने किया अपने दो 
अनमोल रत्न को धन्यवाद ज्ञापित
मंत्री एवं नवनिर्वाचित विधायक बिसाहूलाल सिंह ने अपने दो अनमोल रत्न जिला कांग्रेस अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सरदार करतार सिंह को धन्यवाद ज्ञापित किया है।जिन्होंने उनके इशारे पर कांग्रेश के सबसे डमी कैंडिडेट विश्वनाथ सिंह को कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार बनवाया।
नवनिर्वाचित विधायक बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि इन दोनों अनमोल रत्न के अलावा काफी संख्या में कांग्रेस के लोग बराबर उनसे संपर्क में बने रहते थे।जिसका नतीजा सबके सामने हैं कि भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक मतों से चुनाव में विजय श्री का खिताब प्राप्त की।
आज भी जयप्रकाश 
से मेरा गहरा रिश्ता है 
नवनिर्वाचित विधायक बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल से आज भी मेरा गहरा रिश्ता है।अगर विश्वास नहीं है तो जयप्रकाश अग्रवाल की फेसबुक आईडी खोल कर देख ले कि मेरे साथ की सभी फोटो किस तरह से अपनी आईडी में सजाकर आज भी रखे हुए हैं।
एन.पी. प्रजापति ने कांग्रेस एवं 
पत्रकारों को आपस में लड़वाया
कांग्रेश से पर्यवेक्षक बनकर आए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एन.पी. प्रजापति ने अनूपपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेश के लोगों को आपस में फोड़ने का कार्य किया एवं पत्रकारों को भी आपस में लड़वाया।वह अधिक समय बैठकों में ही गुजार देते थे जिसके कारण कांग्रेस का प्रचार प्रसार गांव गांव तक नहीं हो पाया।केवल हवा हवाई में कांग्रेश अंतिम समय तक चुनाव में विजय श्री का खिताब देखती रह गई।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष की 
भूमिका शुरू से रही संदिग्ध
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल की भूमिका पूरे विधानसभा उपचुनाव में शुरू से संदिग्ध रही।तमाम कांग्रेश के दावेदारों से चंदा वसूली कर भोपाल की यात्रा में व्यस्त रहें और सभी को टिकट का आश्वासन देकर आए दिन भोपाल चार चक्का वाहन से आना-जाना करते रहे।प्रशासनिक सेवा समिति से आए रमेश कुमार सिंह को भी काफी आश्वासन दिया उनके खर्चे से दुनिया भर की व्यवस्था तामझाम फैलाया अंत में उनको ही चूना लगा दिया।जबकि सर्वे में रमेश कुमार सिंह का नाम नंबर वन पर था लेकिन भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह से सांठगांठ होने के कारण उन्होंने कांग्रेस से डमी कैंडिडेट को कांग्रेस का अधिकृत उम्मीदवार बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया।जिसके कारण कांग्रेस को आज हार का सामना करना पड़ा।अगर रमेश कुमार सिंह कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार होते तो जीत का श्रेय भी कांग्रेस के खाते में जाता लेकिन क्या करें जिला कांग्रेस के अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल ने बिसाहूलाल सिंह के साथ निभाई गई अपनी दोस्ती का फर्ज अदा कर भाजपा प्रत्याशी के लिए नेक कार्य किया।क्योंकि जयप्रकाश अग्रवाल को पता है की बिसाहूलाल सिंह की बदौलत ही वे जिला कांग्रेस के अध्यक्ष इतने वर्षों तक बने रहे अब उनकी विदाई की बेला आ चुकी।
कांग्रेस प्रत्याशी अकेले ही निकले घर को 
एजेंट पूरे राउंड होने के पहले ही भागे घर
कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह 10 वा राउंड आते आते अकेले ही अपने घर को निकल पड़े।वहीं कांग्रेस के जो भी एजेंट अपनी जिम्मेदारी लेकर काउंटिंग करा रहे थे वह भी धीरे-धीरे घर की ओर भागने लगे।अंतिम राउंड आते-आते कांग्रेस के एजेंट का कहीं अता पता नहीं था जिला कांग्रेस अध्यक्ष पहले ही मैदान छोड़कर भाग गए थे।
भाजपा के नेताओं ने नवनिर्वाचित 
विधायक बिसाहूलाल सिंह को दी बधाई
भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक बिसाहूलाल सिंह को भारतीय जनता पार्टी  की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह, जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम, पूर्व विधायक रामलाल रौतेल, सुदामा सिंह, दिलीप जायसवाल ,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश द्विवेदी, राम अवध सिंह, राम नरेश गर्ग, नरेंद्र मरावी, मूलचंद अग्रवाल, सिद्धार्थ शिव सिंह, मीडिया प्रभारी मनोज द्विवेदी, राजेश सिंह ,पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता, रामदास पुरी, विवेक बियानी, विजय नवरत्नी शुक्ला, राजू सुमन गुप्ता ,आनंद अग्रवाल, शिवरतन वर्मा, जितेंद्र सोनी, योगेंद्र राय, चंद्रिका त्रिपाठी, अक्षय पांडे, अशोक सिंह, आधाराम वेश, रामदास पुरी, श्रीमती रमा मिश्रा, नवल सराफ, मनोज सोनी, आदर्श शर्मा, कृष्णानंद द्विवेदी, लाल बहादुर जयसवाल आदि उपस्थित रहे।
प्रमाण पत्र लेने के बाद निकाली 
गई रैली आभार प्रदर्शित किया
विधानसभा चुनाव में विजय श्री का प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद बिसाहूलाल सिंह एक विशाल रैली के साथ पूरे नगर का भ्रमण किए और मतदाताओं को उनके मत के लिए आभार प्रदर्शित किया।

Post a Comment

0 Comments