Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

विकास के लिए सभी की भागीदारी जरूरी-ओम प्रकाश द्विवेदी पत्रकार वार्ता मे खाद्य मंत्री बिसाहूलाल को बताया विकास पुरुष

(हिमांशू बियानी / जिला ब्यूरो)
अनूपपुर (अंचलधारा) नगर पालिका परिषद अनूपपुर के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश द्विवेदी ने अपने निज निवास पर पत्रकार वार्ता का आयोजन करते हुए कहा कि विकास में प्रत्येक व्यक्ति जिम्मेदार है इसमें सभी की भागीदारी होना चाहिए।किसी एक व्यक्ति के प्रयास से विकास कार्य सफल नहीं हो सकते। श्री द्विवेदी ने कहा कि अनूपपुर रेलवे फ्लाईओवर, सब्जी मंडी ,बस स्टैंड ,बाईपास, 200  बिस्तर चिकित्सालय  के लिए सभी जनप्रतिनिधियों को एकजुटता के साथ कार्य करना चाहिए था जो नहीं किया गया। अनूपपुर को जिला बने लगभग 17 वर्ष बीत चुके हैं परंतु जिला मुख्यालय कैसा होना चाहिए अन्य लोगों ने कभी ध्यान नहीं दिया।अगर ध्यान दिया होता अन्य जिलों की भांति अनूपपुर जिला भी देखने को मिलता।उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रामलालजी हमारे विधायक थे वरिष्ठ नेता हैं। उन्होंने मेरे ऊपर सोशल मीडिया के माध्यम से आरोप लगाया है कि नपा के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश द्विवेदी ने नगर विकास में हमेशा बाधा डालते रहे यह आरोप निराधार है।नगर की जनता के सामने शासन प्रशासन में बैठे लोगों पूर्व विधायक रामलाल रौतेल ने स्वयं समझौता कराए थे कि अमरकंटक रोड पर जिला चिकित्सालय निर्माण किया जाना है।उस जमीन के बदले किसानों को जमीन दिया जाएगा।रेलवे फ्लाईओवर ब्रिज प्रशासनिक त्रुटि के चलते बिलंब हुआ। उन्होंने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जननायक शिवराज सिंह चौहान जिले के विकास पुरुष मध्यप्रदेश शासन के खाद्य एवं नागरिक उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह जिले के विकास के लिए संकल्पित हैं।भाजपा शासन में विकास कार्यों को विशेष महत्व दिया जाता है। श्री द्विवेदी ने कहा कि बिसाहूलाल सिंह जब कांग्रेस में थे तब भी जिले का विकास करते थे अब तो हमारे पार्टी में आ गए हैं अब और अच्छा विकास कार्य होगा।श्री द्विवेदी ने कहा कि बिसाहूलाल सिंह के उपचुनाव को लेकर आम जनता में भारी उत्साह व्याप्त है। श्री द्विवेदी ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार के खाद्य एवं नागरिक उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अनूपपुर आगमन पर जिला, विधानसभा स्तरीय एवं प्रदेश स्तरीय प्रमुख मांगों को रखा।जिस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही आपकी सभी मांगे पूरी की जाएंगी।अनूपपुर जिला कि प्रदेश में एक अलग पहचान होगी।मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने जो मांगे की उसमें प्रमुख हैं - जिला एवं सत्र न्यायालय अनूपपुर के नये भवन एवं न्यायाधीशगण के आवास हेतु भवन निर्माण के संबंध में वित्त विभाग मध्यप्रदेश शासन से राशि स्वीकृत कराया जाकर प्रशासकीय स्वीकृति दिलाया जाये, अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षित बेरोजगारों, डिग्री एवं डिप्लोमा धारी नवयुवकों को यहाँ संचालित उद्योगों में प्राथमिकता दिया जाए,विधानसभा क्षेत्र अनूपपुर में लघु एवं कुटीर व नये उद्योगों की स्थापना करने हेतु विशेष अभियान चलाया जाय जिससे स्थानीय शिक्षित कुशल एवं बेरोजगार युवकों को यहीं रोजगार प्राप्त हो सके उन्हें रोजगार प्राप्त करने के लिए अन्य प्रांतों में न जाना पड़े, अतिथि शिक्षकों को नियमित किया जाए, गुरूजियों की नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता एवं संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाए,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,आशा कार्यकर्ता एवं अन्य दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों कोटवार, रसोईयों एमडीएम को नियमित किया जावे, जिले में पुलिस, शिक्षकों, पटवारियों, चिकित्सकों एवं अन्य सभी विभागों में रिक्त पदों की पूर्ति की जावे,फुनगा क्षेत्र में उप तहसील कार्यालय खोलने की घोषणा 2003 में उमा भारती जी द्वारा की गई थीं, उक्त की पूर्ति करते हुए फुनगा को उप तहसील बनाए जाने हेतु स्वीकृति, फुनगा क्षेत्र में महाविद्यालय खोले जाने हेतु स्वीकृति, बम्हनी कनई खोधरा में बांध का निर्माण कराए जाने की स्वीकृति, पसला, बरबसपुर, धुरवासिन एवं केल्हौरी घाट पर सोन नदी में स्टाप डैम बनाकर लिफ्ट एरीगेशन से किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाने की परियोजना हेतु स्वीकृति,

चचाई में 660 MW नवीन थर्मल पॉवर प्लांट, अनूपपुर में कन्या महाविद्यालय, जैतहरी में कन्या शिक्षा परिसर, अनूपपुर शहर बाय पास, अमलाई को नगरपंचायत बनाने ,नर्सिंग प्रशिक्षण केन्द्र, विकासखंड जैतहरी क्षेत्र में आवासीय कन्या शिक्षा परिसर निर्माण, (लागत- 28 करोड़ रुपए), तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर में गणित एवं विज्ञान संकाय संचालित किए जाने, अनूपपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज में मेकैनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल सहित अन्य संख्या का संचालन कराये जाने की स्वीकृति हेतु खाद्य मंत्री ने मुख्यमंत्री श्री चौहान के समक्ष माँग रखी,खाद्य मंत्री ने अनूपपुर-सामतपुर-हर्री मार्ग तिपान नदी पर पुल एवं रोड का निर्माण कराये जाने (लागत- 6 करोड़ 80 लाख) तथा ग्राम पंचायत देवहरा एवं बरगवां को सम्मिलित किया जाकर अमलाई नगर पंचायत बनाए जाने हेतु मुख्यमंत्री श्री चौहान से अनुरोध किया।जिस पर मुख्यमंत्री ने खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह को आश्वस्त किया की सभी मांगों को शीघ्र पूरा किया जाएगा। अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मध्यप्रदेश शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए साधुवाद दिए है।पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह विकास पुरुष है उनके द्वारा कराए गए विकास के बारे में अनूपपुर विधानसभा ही नहीं पूरा जिला जानता है।पूरे विधानसभा क्षेत्र की जनता जनार्दन बिसाहूलाल सिंह के साथ हैं।भारतीय जनता पार्टी इस उपचुनाव में पिछला पूरा रिकॉर्ड तोड़ेगी और विजयश्री हासिल करेगी।श्री द्विवेदी ने कहा कि राजनीति विकास के लिए की जाती है। विकास के कारण जनता भारतीय जनता पार्टी के साथ है।उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के अनूपपुर आगमन पर मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री ने अनेक मांगो को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जिसे यशस्वी मुख्यमंत्री ने पूर्ण कराने की घोषणा की है। श्री द्विवेदी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूर्व में भी नए नगर परिषद बनाए थे जिसमें अनूपपुर जिले में भी तीन नगर परिषद बनाए जा चुके हैं।अब बरगवां, देवहरा को मिलाकर नगर परिषद बनाने की घोषणा भी प्रदेश के मुखिया किए हैं। पत्रकार वार्ता में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह परिहार ,भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष शिवरतन वर्मा ,वरिष्ठ भाजपा नेता रामनारायण उरमालिया और भाजपा के वरिष्ठ नेता उमेश पटेल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments