(हिमांशू बियानी / जिला ब्यूरो)
अनूपपुर (अंचलधारा) कमलनाथ विचार सद्भावना मंच मध्यप्रदेश के अध्यक्ष इदरीश हमजा की अनुशंसा एवं अनूपपुर विधानसभा उप चुनाव प्रभारी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एन.पी.प्रजापति और पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को , कोतमा विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुनील सराफ,और मंच प्रदेश सचिव विनय सिन्हा, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल और अनूपपुर जिला अध्यक्ष सतेन्द्र स्वरूप दुबे द्वारा दीनदयाल मिश्रा को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के साथ ही दीनदयाल मिश्रा को कांग्रेस की नीतियों का अनुसरण करते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करने का आह्वान भी किया गया। दीनदयाल मिश्रा को जिला अनूपपुर का कमलनाथ विचार सद्भावना मंच का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर इंकाजनो ने बधाई दी है।

0 Comments