Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

उपचुनाव को लेकर जनता की नब्ज पकड़ने जीवेंद्र सिंह का 100 लोगों से मिलने का अभियान जारी

(हिमांशू बियानी / जिला ब्यूरो)
अनूपपुर (अंचलधारा) जिला मुख्यालय अनूपपुर हमेशा सुर्खियों में रहा। खाली कुर्सी भरी कुर्सी, शबनम मौसी का सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक बनना अनूपपुर को चर्चा में ला दिया।  अब उसी क्रम में अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र में उसके इतिहास में पहली बार उपचुनाव होने जा रहा है।  जिसको लेकर अनूपपुर सुर्खियों में बना हुआ है। उपचुनाव में जनता की नब्ज को टटोलने के लिए पार्टी लिक से हटकर नगर के होनहार नेता जीवेंद्र सिंह अपने 100 लोगों से मिलने के लक्ष्य का अभियान निरंतर बनाए हुए हैं । 9 जुलाई 2020 को नगर के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेम नारायण शर्मा से उन्होंने अभियान की शुरुआत की। अभी तक 80 लोगों से वह मिल चुके हैं। उनके अभियान का 31 वा दिन है। इस अभियान के दौरान वे सभी दलों के लोगों से, सामाजिक ,राजनीतिक, बुद्धिजीवी ,प्रबुद्ध वर्ग, पत्रकार ,वकील सभी से मिलकर वे उपचुनाव को लेकर लोगों की नब्ज पकड़ने का काम कर रहे हैं कि उपचुनाव किन मुद्दों पर होना चाहिए। लोग इस चुनाव को लेकर क्या सोच रहे हैं। इस विषय पर वह गहन शोध करने का काम कर रहे हैं। उनका यह अभियान 14 अगस्त तक चलेगा। उसके बाद वह आए हुए विचारों से निष्कर्ष निकालकर एक पत्रकार वार्ता के जरिए अपने अभियान में आए तथ्यों को जनता के पटल पर रखेंगे कि उपचुनाव पर अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता क्या सोच रही है। वे अकेले ही 1 दिन में कभी दो कभी चार लोगों से मुलाकात करते हैं और उनका यह अभियान निरंतर जारी है। 14 अगस्त के बाद वे पत्रकारों के माध्यम से अपने अभियान पर किए शोध का निष्कर्ष जनता के पटल पर आने वाले उपचुनाव के पूर्व रखेंगे।

Post a Comment

0 Comments