(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)
अनूपपुर (अंचलधारा) नवागत पुलिस अधीक्षक अनूपपुर अखिल पटेल द्वारा अनूपपुर जिले के समस्त थानों चौकी की अपराध समीक्षा बैठक ली गई। जिसमे पुलिस अधीक्षक द्वारा थानों के आपराधिक ट्रेंड ,ऑपरेशन मुस्कान, अवैध उत्खनन, लंबित प्रकरणों के बारे में जानकारी ली गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा शिकायतों का त्वरित निराकरण, लंबिल चालान, लंबित अपराध व अत्यधिक दस्तयबी करने के निर्देश दिए गए। अपराध समीक्षा बैठक में जिला कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन, समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुपपर एवं समस्त थाना चौकी प्रभारी उपस्थित रहें।

0 Comments