Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

अन्न उत्सव का आयोजन संपन्न नप.अध्यक्ष श्रीमती नवरत्नी शुक्ला के मुख्य अतिथि में

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंचलधारा) अन्न उत्सव का कार्यक्रम नगर परिषद जैतहरी में पूरे उत्साह के साथ नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 8 में मनाया गया।जिसमें नगर परिषद जैतहरी एवं सोसाइटी प्रबंधक के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन उचित मूल्य दुकान वार्ड क्रमांक 8 मैं उत्साह पूर्वक मनाया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय श्रीमती नवरत्नी (विजय) शुक्ला अध्यक्ष नगर परिषद जैतहरी एवं भीखम सिंह राठौर पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद जैतहरी उपस्थित हुए।कार्यक्रम के प्रभारी अमितेश नामदेव एवं वेद प्रकाश मिश्रा भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी एवं खाद्य निरीक्षक भी उपस्थित हुए। साथ ही नगर के गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार बंधु नगर परिषद के सभी पार्षद गण उपस्थित रहे।कार्यक्रम को सफल बनाने में सोसाइटी प्रबंधक के समस्त कर्मचारी एवं नगर परिषद के समस्त कर्मचारी अधिकारी सहयोग प्रदान किए।मुख्य नगरपालिका अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी सहयोगियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Post a Comment

0 Comments