(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)
अनूपपुर (अंचलधारा) प्रकृति संरक्षण हेतू हमारे पूर्वजों द्वारा ऐसे प्रथाओं,परंपराओं तथा त्योहारों का निर्माण किया गया था जिसके माध्यम से समाज वा समाज के लोग प्रकृति से स्वत:जुड़ सकें। हरियाली अमावस्या उत्तर भारत में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण त्यौहार में से एक हैं।हरियाली उत्सव के उपलक्ष पर जिले में समाज सेवा एवं प्रकृति संरक्षण के लिए सक्रिय रुप से कार्य करने वाली संस्था प्रणाम नर्मदा युवा संघ द्वारा वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन वनग्राम में किया गया। गौरतलब है की संस्था द्वारा सेल्फी विथ माय प्लांट अभियान चलाकर इस वर्ष 10000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें अब तक मध्यप्रदेश सहित कई अन्य राज्यों में संस्था के कार्यकर्ताओं व सदस्यों द्वारा कुल 4000 से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं ।
जनपद अध्यक्ष ने
लोगों को किया प्रेरित
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित होकर पौधे लगाए।साथ ही ग्रामवासियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी तथा उन्हें जल्द निराकरण करने का आश्वासन भी दिया। श्री श्याम ने ग्राम उमरगुहान को फल-उत्पादक ग्राम बनाने हेतु अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनका बाजारीकरण करने हेतु ग्राम वासियों को प्रेरित करते हुए कहा कि इससे आय के साथ पोषण की भरपूर मात्रा बच्चों को मिल सकेगी तथा ग्राम आत्मनिर्भर बन सकेगा।
रक्षा सूत्र बांधकर प्रकृति
संरक्षण का लिया संकल्प
वृक्षारोपण के दौरान ग्राम वासियों द्वारा अपने द्वारा रोपित किए गए पौधों को विधि विधान के साथ पूजना अर्चन कर रक्षा सूत्र बांधकर रोपित पौधे का संरक्षण तथा संवर्धन का संकल्प लिया गया।चूंकि श्रावण मास में महादेव के पूजन का विशेष महत्व है इसलिए हरियाली अमावस्या पर विशेष तौर पर शिवजी का पूजन-अर्चन किया जाता है। यह अमावस्या पर्यावरण के संरक्षण के महत्व व आवश्यकता को भी प्रदर्शित करती है।
निकाली गई जन-
जागरूकता रैली
प्रन्युस द्वारा ग्राम में चलाए जा रहे स्वामी विवेकानंद कोचिंग कक्षा के छात्रों द्वारा वृक्षारोपण तथा प्रकृति संरक्षण के लिए जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।जिस पर संस्था के संरक्षक एवं प्रेरणा स्त्रोत स्वर्गीय डॉ. प्रबीर सरकार जी की प्रतिमा तथा युवा-आदर्श स्वामी विवेकानंद जी के प्रतिमा के साथ प्रकृति संरक्षण के नारे लगाते हुए रैली का आयोजन किया गया।
पूरे कार्यक्रम में
इनकी रही उपस्थिति
वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में हीरा सिंह श्याम, प्रन्युस के अध्यक्ष विकास चंदेल, कार्यक्रम संयोजक हरीश कुमार धुर्वे, सहसचिव निधि सिंह राठौर कार्यकर्ता वंदना सिंह, संस्था की ओर से ग्राम की प्रतिनिधि शशिकला सिंह, कोचिंग शिक्षिका प्रियंका सिंह सहित ग्राम के सैकड़ों महिला, पुरुष तथा बच्चे उपस्थित रहे।

0 Comments