(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)
अनूपपुर (अंचलधारा) अंतर्राष्ट्रीय मूलनिवासी दिवस 9 अगस्त, 2021 को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक के जनजातीय अध्ययन संकाय द्वारा "अंतर्राष्ट्रीय मूलनिवासी उत्सव दिवस" का गूगल मीट पर ऑनलाइन आयोजन किया जा रहा है। जिसके संरक्षक इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक के माननीय कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी जी हैं।मुख्य अतिथि प्रो. सबिता आचार्य (माननीय कुलपति उत्कल विश्वविद्यालय, ओडिशा) एवं मुख्य वक्ता प्रो. सोना झरिया मिंज़ू (माननीय कुलपति सिदो कान्हू मुर्म विश्वविद्यालय, झारखंड) हैं।
इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय सहित पूरे देश से शिक्षाविद, शोधार्थी एवं विद्यार्थी अपनी उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज कराएंगे। जिसका लाभ मूल निवासीयो के साथ-साथ शिक्षाविद, शोधार्थी एवं विद्यार्थियों को प्राप्त होगा।

0 Comments