Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

लिटिल स्टेप्स स्कूल में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने ऑनलाइन वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंचलधारा) लिटिल स्टेप्स स्कूल में विश्व आदिवासी दिवस  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा मनाया गया।जिसमें सभी विद्यार्थियों ने  पहले क्राफ्ट पेपर के आभूषण बनाना सीखे और फिर आदिवासियों जैसे वेशभूषा पहनी।बच्चों ने आदिवासी नृत्य और  उनके रोज के कामों को अपने  नटखट अंदाज में गूगल मीट के माध्यम से दिखाया।
यह आयोजन असिस्टेंट टीचर रूपाली पांडे के नेतृत्व में हुआ।
जिन्होंने बताया कि विश्व आदिवासी दिवस हमारे पूरे जिले के लिए गौरव की बात है।क्योंकि यह एक आदिवासी बाहुल्य जिला है।आदिवासियों का हमारे क्षेत्र और देश के लिए जो त्याग और बलिदान है उसे सम्मान देने का यह दिन है।हमारे हर देशवासी  और स्कूल के सभी बच्चे के मन में आदिवासियों के लिए प्रेम , इज्जत और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए जज्बा होना चाहिए।
प्रिंसिपल अंजली मिश्रा बताती हैं कि विश्व आदिवासी दिवस  इतने रंगारंग तरीके से मनाने का कारण  यह है की हमारे शिक्षित समाज और आने वाली पीढ़ी का आदिवासी समाज के साथ प्यार बढ़ सके और अनूपपुर जिला आदिवासी बाहुल्य होने के कारण  बिना आदिवासियों के आगे बढ़े  क्षेत्र का आगे बढ़ना असंभव है।मैनेजर प्रशांत अग्रहरी बताते हैं की कार्यक्रम का बड़े तरीके से सफल  होना संभव शिक्षकों के क्रिएटिव प्रयास और अभिभावकों  की  कड़ी मेहनत  है और इसीलिए   हमारी स्कूल की सोसाइटी और मैनेजमेंट स्कूल के सभी शिक्षकों का और सभी अभिभावकों का दिल से धन्यवाद  करती हैं।इस ऑनलाइन शिक्षा के युग में  अगर हम बच्चे को आने वाले वक्त में एक बहुत बेहतर स्थान पर देखते हैं तो हमें यानी स्कूल को और अभिभावकों को  साथ मिलकर इसी तरह विद्यार्थियों के लिए मेहनत करना होगा।

Post a Comment

0 Comments