Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह के प्रयासों से ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने दी सौगात

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) मध्यप्रदेश शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह के द्वारा निरंतर की जा रही मांगों पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मोहर लगा दी एवं अनूपपुर जिले की विद्युत अधोसंरचना को सुदृढ़ करने एवं विद्युत हानियों को कम करने के लिए 33 करोड़ रुपये स्वीकृत किये गए हैं।इसमें से भारत  सरकार द्वारा  रिवैंप्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के प्रथम चरण में 24 करोड़ रुपये और राज्य सरकार द्वारा 9 करोड़ रुपये स्वीकृत किये गए हैं।
                खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने बताया कि ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर द्वारा सूचित किए गए कार्यों में 3 नवीन 33/11 केव्ही उपकेंद्र निर्माण,वोल्टेज व्यवस्था में सुधार  के लिए 9 स्थानों पर कैपेसिटर बैंक स्थापना,4 उच्च दाब फीडरों का विभक्तिकरण कार्य,105 वितरण ट्रांसफार्मर स्थापना,1892 किलोमीटर निम्न दाब लाइनों का केबलिंग कार्य,222 उच्च दाब फीडरों का विभक्तिकरण और कंडक्टर क्षमता वृद्धि के कार्य सम्मिलित हैं।
               खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि इससे अनूपपुर जिले की लगभग 8 लाख की जनसंख्या लाभान्वित होगी।साथ ही आगामी 10 वर्षों की विद्युत मांग की सफलतापूर्वक पूर्ति हो सकेगी।

Post a Comment

0 Comments