(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)
अनूपपुर (अंंचलधारा) कर्नाटक की जीत से भाजपा का दक्षिण भारत में सफाया हो गया है।मध्यप्रदेश में चुनाव के बाद सेंट्रल इंडिया से भी भाजपा का सफाया हो जाएगा।हम इतना बहुमत लाएंगे कि कोई जोड़-तोड़ की गुंजाइश भी नहीं रहेगी।उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस में कोई सिंधिया जी नहीं रह गए हैं।
उक्त आशय के विचार राज्यसभा सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। इस अवसर पर पत्रकार वार्ता में रामेश्वर नीखरा,पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को, कोतमा विधायक सुनील सराफ एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सिंह उपस्थित थे।
उन्होंने कर्नाटक के नतीजों पर खुशी का इजहार करते हुए कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष,सभी कांग्रेस लीडर,कार्यकर्ताओं,विधायक दल के नेता को बधाई देता हूं।इसके साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी को भी बधाई,साथ ही सोनिया गांधी जी को बधाई जिन्होंने स्वास्थ्य खराब होने के बाद भी प्रचार किया।साथ ही राहुल जी एवं प्रियंका जी को भी कर्नाटक की जीत पर बधाई।
उन्होंने कहा कि भाजपा का दक्षिण भारत से सफाया हो गया है।मध्यप्रदेश में चुनाव के बाद भाजपा का सफाया हो जाएगा।हम इतना बहुमत लाएंगे कि कोई जोड़-तोड़ नहीं होगा।कांग्रेस में अब कोई सिंधिया नहीं है।साढ़ें अट्ठारह वर्ष मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार थी उनके कार्यकाल में प्रदेश के हालत बिगड़ गए हैं।2003,2008,2013 एवं 2018 के चुनाव घोषणा पत्र भारतीय जनता पार्टी के अवलोकन करें कितने उनके वादे पूरे हुए हैं।किसानों का कर्जा माफ करने का वायदा कई बार कर चुके लेकिन कर नहीं सके।किसानों की हालत नहीं सुधरी,उनका कर्ज माफ नहीं हुआ,पूरी तरह से भाजपा मध्यप्रदेश में विफल रही।
कांग्रेस ने कर्जा माफी की शुरुआत कर दी थी।इस दौरान 2 लाख तक के कर्ज कांग्रेस में माफ किए।
शिवराज सिंह चौहान मामा उर्फ मामू 2500 घोषणा अब तक कर चुके। जिस तरह से नरेंद्र मोदी जी गाली गिनते हैं और हम शिवराज जी की घोषणा गिनते हैं।जो अभी तक 2176 हो चुकी है।चुनाव तक 5000 घोषणा सामने आ जाएगी।मध्यप्रदेश में आदिवासी सबसे अधिक 23 प्रतिशत हैं।अमरकंटक ट्राईबल यूनिवर्सिटी केंद्रीय मंत्री अर्जुन सिंह जी के द्वारा स्थापित की गई थी।आदिवासी छात्र-छात्राओं के लिए 50 प्रतिशत का आरक्षण था।एक्ट में प्रावधान था लेकिन जबसे वाइस चांसलर त्रिपाठी आए हैं अमरकंटक में आदिवासी छात्र-छात्राओं का प्रवेश 50 प्रतिशत से घटा क्यों दिया यह कानून का उल्लंघन है,प्रमाणित है।इनके ऊपर अजा,अजजा एक्ट लगना चाहिएआदिवासी हितों के साथ कुठाराघात किया है इन्हें विश्वविद्यालय से हटाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आदिवासियों को जमीन बाटी भाजपा के लोग सत्ताधारी दल के नेता एन केन प्रकारेण आदिवासियों की जमीन कौड़ियों के दाम पर खरीद रहे हैं।उन जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं और जिला कलेक्टर खुलेआम उन्हें इजाजत दे रहा है।सतना,रीवा की जानकारी उनके पास आई हैं।राम मंदिर ट्रस्ट की जमीन खरीदने में भी यही हुआ बेचा भाजपा ने खरीदा भाजपा ने। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के लिए हमने भी चंदा दिया। शिवराज ने राम मंदिर के लिए 1 लाख दिया तो मैंने 1 लाख 11 हजार रुपए दिए।शिवराज सरकार में बैकलॉग की भर्ती नहीं हो रही आदिवासियों का हक मारा जा रहा है।
आदिवासी छात्र छात्राओं को नौकरी नहीं मिल रही।शिवराज ने घोषणा की कि मेडिकल,इंजीनियर में शासकीय स्कूल से निकलने वाले छात्रों को 5 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि शहडोल में 509 की भर्ती भाजपा के कार्यकाल में हुई,जिसमें 249 मध्यप्रदेश के निवासी नहीं है।206 लोग बालाघाट,सिवनी,विदिशा एवं अन्य जिले के
हैं।वह लोग नौकरी कर रहे हैं। 49 केवल शहडोल के।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में 1993 से 2003 में पंचायती राज था।जिला पंचायत,जनपद पंचायत को पूरी नियुक्ति का अधिकार था।पूरी नियुक्ति शहडोल,अनूपपुर से हुई थी।शिवराज अपने आप को किसान पुत्र कहते हैं कितने किसान पुत्रों को अपने जिले में नौकरी दी है यह सभी जानते हैं।उन्होंने कहा कि नौकरी व्यापम में केंद्रित हो गई जहां भ्रष्टाचार हो रहा है।2018 में कमलनाथ ने जो वादे किए किसानों के कर्ज माफ होने की प्रक्रिया चालू हो गई थी। दो लाख तक के कर्ज माफ हो गए थे।कांग्रेस ने खाता नंबर बता दिया शिवराज के परिवार की प्रमाणित सूची उपलब्ध करा दी जिनके कर्ज माफ हुए थे।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग अब हर शहर,हर पोलिंग बूथ पर कर्ज माफी की सूची उपलब्ध कराएंगे।ताकि झूठे,झूठ बोलने वालों का पर्दाफाश हो जाए।उन्होंने कहा कि जब से केंद्र में मोदी सरकार आई है गरीब गरीब होता चला जा रहा,अमीर अमीर होता जा रहा है।कमलनाथ जी ने वादा किया है महिलाओं का सम्मान किया जाएगा और उन्हें 1500 रुपए की राशि दी जाएगी। गैस का सिलेंडर 500 रुपए में दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि आज 400 का सिलेंडर 1170 में बिक रहा है, 250 की खाद 450 रुपए में बिक रही है, 50 किलो की जगह 45 किलो दी जा रही है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वचन पत्र के वादे पूरे करने प्रारंभ कर दिए थे।उन्होंने कहा कि चुनाव के समय शिवराज ने कांग्रेस की योजना को चुराकर लाडली बहना योजना बना ली।20 वर्ष तक इन्हें लाडली बहना की याद नहीं आई।उन्होंने कहा कि शिवराज जैसे फ्रॉड,पाखंड उन्होंने कभी नहीं देखा और शिवराज के बच्चे विदेशों में पढ़ाई कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि झूठे वादों से लोग अब उब चुके हैं।कमलनाथ जी जो वादा करते हैं जो वचन देते हैं वह पूरे करते हैं।उन्होंने कहा कि बिसाहूलाल बिकाऊ लाल को कांग्रेस में कोई स्थान नहीं दिया जाएगा।उसका मैं स्वयं विरोध करूंगा। उन्होंने यह भी वादा किया इस बार कांग्रेस 140 सीट से ऊपर जाएगी और पूरे बहुमत के साथ प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
कांग्रेस ने अपने 15 महीने के शासनकाल में किसानों को कर्जा माफी से काफी राहत पहुंचाई है।

0 Comments