(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)
अनूपपुर (अंंचलधारा) बिलासपुर रेल मंडल प्रशासन व एकल मान्यता प्राप्त संगठन रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर मंडल के स्थाई वार्ता तंत्र ( पीएनएम) बैठक 02 व 03 मार्च 2023 को सम्पन्न हुई।बैठक बिलासपुर मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।पीएनएम बैठक को सम्बोधित करते हुए डीआरएम बिलासपुर प्रवीण पाण्डेय ने कहा रेलवे प्रशासन की सबसे बड़ी शक्ति हमेशा उसका कार्यबल रहा है।रेल कर्मचारियों की सजगता,ईमानदारी, इच्छाशक्ति एवं उत्कृष्ट कार्य के कारण हम बेहतर कार्य कर रहे है।इस कार्य में मान्यता प्राप्त रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर का बेहतरीन सहयोग नेतृत्व का मार्गदर्शन सहयोग मिल रहा है।सभी रेल कर्मचारियों के आवास व कार्य स्थल पर बेहतर सुविधाएं देने के लिए हम प्रतिबद्ध है।
रेलवे मजदूर कांग्रेस के कर्मचारी हित के मांगों का त्वरित निराकरण रेल प्रशासन करेगा।
बैठक में अपर रेल प्रबंधक द्वय श्याम सुंदर व देवराज जी, रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के जोनल अध्यक्ष तपन चटर्जी विशेष रूप में उपस्थित रहे।बैठक का संचालन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी बिलासपुर प्रदीप मिश्रा ने की।
बैठक में मंडल के सभी प्रमुख शाखा रेल अधिकारी उपस्थित रहे।साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर मंडल समन्वयक बी.कृष्ण कुमार , केन्द्रीय पदाधिकारी डी. के. स्वाइन, विजय अग्निहोत्री , लक्ष्मण राव,राजकुमार सांडे महिला रेलवे कांग्रेस की नेत्री गौरी ईश्वर अम्मा साथ ही 12 शाखाओं के रेलवे मजदूर कांग्रेस शाखा सचिव उपस्थित होकर अपने-अपने रेल क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की।
दो दिवसीय पीएनएम बैठक में रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर द्वारा कर्मचारी हित में विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।जिनमें प्रमुख मुद्दों सहमति से निर्णय लिए गए। जिनमें प्रमुख हैं- बिलासपुर रेलवे स्कूल के फीस बढ़ोतरी को कम किया गया,ब्रजराजनगर में रेलवे कर्मचारियों के मोटर साइकिल स्टैंड को सौंपने का निर्णय,मनेंद्रगढ़ , शहडोल,उमरिया रेल कर्मचारी रेस्ट हाउस में कर्मचारी कल्याण निधि से टी वी लगाया जाएगा,ट्रैक मेंटेनर के लिए आवास आवंटन हेतु अलग से पुल बनाया जाएगा,रेलवे की सभी खेल मैदानों में फ्लड लाइट,ड्रेस चेंजिंग रूम,स्टेज की सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया गया।बिलासपुर मंडल अंतर्गत सभी रेल आवासों के पानी की समस्या,छत टपकने की समस्या को प्राथमिकता से दूर किया जाएगा जहां भी आवश्यकता होगी नया बोर करा कर नल जल योजना से पानी सप्लाई की जाएगी। महिला कर्मचारियों के लिए टॉयलेट,विश्राम कक्ष, लंच रूम बनाए जाएंगे।विभाग के कर्मचारियों के लिए रिकॉर्ड रूम और फर्नीचर की कमी दूर की जाएगी।

0 Comments