(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)
अनूपपुर (अंंचलधारा) होली पर्व,शांतिपूर्ण तरीके से सौहार्दपूर्ण परंपरा के अनुरूप मनाए जाने हेतु थाना राजेंद्रग्राम प्रांगण में एसडीएम विवेक के. व्ही.की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई।बैठक में विधायक फुन्देलाल सिंह जी की गरिमामय उपस्थिति रही।बैठक में प्रमुख रूप से जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अशोक पांडे, पूर्व उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ संतोष कुमार पाण्डेय,तहसीलदार टी. आर. नाग, टीआई नरेंद्र पाल,एसआई प्रवीण साहू, प्रतिष्ठित व्यापारी राजेंद्र गुप्ता,मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह,जनपद सदस्य सुरेश प्रसाद,कुलेश्वर सिंह,विपिन मलैया,सरपंच अर्जुन सिंह,सचिव फूलचंद सिंह,यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमरकंटक बिरू तंबोली एवं गणमान्य नागरिक,शांति समिति के सदस्य,पत्रकार गण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में एसडीएम विवेक के.व्ही.ने सभी से होली का पर्व सद्भावना,शांतिपूर्वक परंपरागत तरीके से मनाने की अपील की।उन्होंने कहां की बोर्ड परीक्षाओं को दृष्टिगत रखते हुए ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग रात्रि 10.00 बजे के बाद पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के विधायक फुन्देलाल सिंह ने कहां की होली का पर्व आपसी सद्भावना व संस्कृति के अनुरूप मनाएं।किसी भी प्रकार के विवाद से बचें।उन्होंने क्षेत्रवासियों से पर्वों को सौहार्दपूर्ण परम्परा के अनुरूप मनाने की अपील करते हुए त्यौहारों की अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं दी।बैठक में एसडीओपी सोनाली गुप्ता ने कहा कि होली तथा अन्य पर्व पूर्व परम्परा के अनुरूप सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाया जाए। प्रशासन और पुलिस शांति व्यवस्था को बनाए।उन्होंने समिति के सदस्यों से पर्वों को सद्भावपूर्वक मनाए जाने के संबंध में अपील करने के लिए कहा। बैठक में उपस्थित शांति समिति के सदस्यों ने क्षेत्रीय समस्याओं को बैठक में रखा। जिसके संबंध में व्यावहारिक कार्यवाही करने की बात कही गई।

0 Comments