Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

होली की पूर्व संध्या में मनाया गया होली मिलन समारोह काफी संख्या में लोगों ने की भागीदारी एवं उठाया लुफ्त

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) कोयलांचल क्षेत्र में होली की पूर्व संध्या पर धनंजय सिंह उपाध्यक्ष नगर परिषद बनगवां और जिला पंचायत अनूपपुर के पूर्व अध्यक्ष नागेन्द्रनाथ सिंह द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
                  इस अवसर पर कोयलांचल क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, पार्षदगण, कोतमा, बिजुरी, डोला, पौराधार एवं दूर दराज के ग्रामीणजनों ने शिरकत किया।होली का फाग, फगुआ गाया गया। होली का कार्यक्रम निर्धारित समय सायं 06 बजे से रात्रि 10 बजे तक चला जिसमें सभी ने लुफ्त उठाया।
              होली मिलन समारोह में सभी लोगों ने रंग,गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी एवं स्वल्पाहार ग्रहण किया।
दुर्गा पंडाल ,शांति नगर नगर परिषद बनगवां मे आए हुए सभी सम्मानित जनों का अबीर,गुलाल लगाकर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनूपपुर नागेन्द्रनाथ सिंह और नगर परिषद बनगवां के उपाध्यक्ष धनंजय सिंह ने स्वागत किया।
            इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में रमेश सिंह अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी,घनश्याम दास जयसवाल अध्यक्ष नगरपालिका शहडोल,यशवंत सिंह अध्यक्ष नगर परिषद बनगवां के साथ ही दूरदराज से आए काफी संख्या में लोगों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Post a Comment

0 Comments