Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

लाडली बहना योजना का नगर परिषद जैतहरी में हुआ शुभारंभ मुख्यमंत्री का उद्बोधन सीधे प्रसारण से देखा गया

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) महिलाओ के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का भोपाल स्थित जंबूरी मैदान से शुभारंभ किया गया।सशक्त नारी, सशक्त परिवार ,सशक्त समाज, सशक्त प्रदेश, सशक्त देश  के उद्देश्य से प्रदेश के मुख्यमंत्री जी ने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के संबंध में आवश्यक जानकारी देते हुए विस्तार पूर्वक कार्यक्रम में विचार रखे गए।मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के अंतर्गत प्रत्येक पात्र बहनों को प्रतिमाह 1000 रुपए मिलेंगे। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय आयोजन को सीधा प्रसारण के माध्यम से नगर परिषद जैतहरी के लोगों ने देखा और सुना।
                                 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विन्ध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद जैतहरी के अध्यक्ष उमंग गुप्ता ने की एवं विशिष्ट अतिथि नगर परिषद जैतहरी के उपाध्यक्ष रवि राठौर, पार्षद गण, सीएमओ नगर परिषद जैतहरी भूपेंद्र सिंह ,सीडीपीओ जैतहरी, सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, कर्मचारी गण एवं नगर की लाड़ली बहनों की गरिमा मय उपस्थिति में नगर परिषद जैतहरी के आडिटोरियम में लाड़ली बहना योजना शुभारंभ कार्यक्रम आयोजन सम्पन्न हुआ। 
           कार्यक्रम में 5 कन्याओं का पूजन किया गया,दीप प्रज्ज्वलित कर मां सरस्वती पूजन वन्दना के साथ ही अतिथियों का स्वागत किया गया।सीडीपीओ द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा बताई गई।तत्पश्चात मुख्य अतिथि का उद्वोधन के पश्चात जंबूरी मैदान भोपाल से मुख्यमंत्री जी का उद्वोधन सम्पूर्ण कार्यक्रम का बड़े पर्दे पर सीधा प्रसारण दिखाया गया। एवं मुख्यमंत्री जी के जन्मोत्सव पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें काफी संख्या में लोगों ने पौधारोपण किया।

Post a Comment

0 Comments