Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

भाजपा अनूपपुर मंडल में हुई संगठनात्मक नियुक्ति

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष शिवरतन वर्मा ने भाजपा मंडल अनूपपुर में संगठनात्मक नियुक्ति की है।उन्होंने भारतीय जनता पार्टी जिला अनूपपुर म.प्र.के जिलाध्यक्ष रामदास पुरी जी के सहमति उपरान्त एवं जिला प्रभारी डॉ.राजेश मिश्रा जी के सहमति एवं मण्डल प्रभारी ज्ञानेन्द्र सिंह परिहार जी के अनुमोदन उपरान्त भारतीय जनता पार्टी अनूपपुर नगर मण्डल के पदो की नियुक्तियों की है।जिसमें सिकन्दर खान-मण्डल उपाध्यक्ष, कमलेश तिवारी (पिन्टू)-मण्डल महामंत्री,शुभम सिंह-मण्डल मंत्री, रामखेलावन राठौर-मण्डल कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्त किए गए हैं।
                      उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाइयां प्रेषित करते हुए संगठन की मजबूती के लिए तत्काल कार्य में लग जाने के निर्देश दिए हैं।

Post a Comment

0 Comments