(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)
अनूपपुर (अंंचलधारा) भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने जो मार्गदर्शन देश भर के कार्यकर्ताओं को दिया, उनमें से कई बातें ऐसी हैं,जिन्हें जमीन पर उतारने की जरूरत है।उन्हीं में से एक है बूथ की मजबूती।गत वर्ष हमने ठाकरे जी के जन्म शताब्दी वर्ष में बूथ विस्तारक अभियान चलाया था।उस अभियान के दौरान हमारे कार्यकर्ताओं ने जिले के समस्त बूथों को डिजिटल बनाने का काम किया था।बूथ अध्यक्ष,महामंत्री, बीएलए और पन्ना प्रमुख बनाने का काम हमने उस समय किया था।अब 14 से 24 मार्च तक बूथ विस्तारक अभियान-2 चलाया जाएगा और इस दौरान 10 दिनों तक पूरी पार्टी बूथों पर रहेगी।
उक्त आशय की सारगर्भित बातें भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामदास पुरी ने जानकारी देते हुए कही।

बूथों पर रहेंगे जिले के
पदाधिकारी व कार्यकर्ता
पदाधिकारी व कार्यकर्ता
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदास पुरी ने कहा कि बूथ विस्तारक अभियान-2 के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री,कैबिनेट मंत्री, वरिष्ठ नेता,मंडल पदाधिकारी आदि सभी बूथों पर रहेंगे।
इसी कड़ी में अनूपपुर जिले में 10 दिनों तक जिले के सभी शक्ति केंद्रों पर विस्तारक मौजूद रहेंगे और जो 22 प्रकार के काम पार्टी संगठन ने तय किए हैं,उन्हें पूरा करेंगे।
उन्होंने कहा कि बूथ विस्तारक अभियान-2 में बूथ समिति की समीक्षा एवं गठन कर पन्ना प्रमुख एवं पन्ना समिति बनाई जायेंगी।हितग्राहियों से संपर्क और पार्टी की पन्ना समिति से जोडने का काम भी करेंगे।प्रत्येक बूथ की वोटर्स का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा।हर बूथ पर एक हितग्राही,महिला,युवा प्रमुख की नियुक्ति की जाएगी।
जिलाध्यक्ष रामदास पुरी ने बताया कि बूथ सशक्तीकरण अभियान से संबंधित टोली ने यह तय किया है कि अब हम एक पन्ना जो दो पेज से मिलकर बनता है,उसमें से हर पेज के लिए एक अर्ध पन्ना प्रमुख बनाएंगे।एक कार्यकर्ता को 30 मतदाताओं की जिम्मेदारी दी जाएगी।श्री पुरी ने कहा कि मध्यप्रदेश की सरकार ने महिला सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।पार्टी द्वारा मध्यप्रदेश की महिलाओं को आगे लाने के लिए पन्ना समिति में 33 प्रतिशत महिलाओं को जोड़ना,यह हमारे अभियान में शामिल है।उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई।

0 Comments