Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

रामदास पुरी को पुनः मिली अनूपपुर के भाजपा के जिलाध्यक्ष की कमान बधाइयों का लगा ताता

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णु दत्त शर्मा जी ने भाजपा जिलाध्यक्ष अनूपपुर पुनः रामदास पुरी को नियुक्त किया है।पूर्व में भी इन्होंने अनूपपुर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष का कार्यभार पूरी निष्ठा,ईमानदारी के साथ निभाया था।जिसके कारण फिर से उन्हें अनूपपुर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। निवर्तमान अध्यक्ष बृजेश गौतम भी दो बार जिलाध्यक्ष पद को सुशोभित कर चुके हैं।अब उन्हें प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया गया है।
           भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी भगवानदास सबनानी ने संगठनात्मक नियुक्ति के संबंध में पत्र जारी किया है।
                     नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष रामदास पुरी मध्यप्रदेश शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह के साथ विकास यात्रा एवं अन्य कार्यक्रम में साथ-साथ थे।जैसे ही जानकारी आई 
मध्यप्रदेश शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को माल्यार्पण कर बधाई दी।इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के तमाम नेताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
               नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष रामदास पुरी वर्ष 1989 से भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता के रूप में कार्य करना प्रारंभ किया और अनूपपुर जिले के ग्रामीण अंचल ग्राम पंचायत दैखल से राजनीतिक यात्रा प्रारंभ करते हुए वह भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न पदों पर रहते हुए संगठन में निरंतर सक्रिय भूमिका अदा की।उनके सक्रियता को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने एक बार पुनःउन्हें अनूपपुर जिले का नेतृत्व करने का अवसर प्रदान करते हुए उन्हें जिलाध्यक्ष के पद से नवाजा है।रामदास पुरी वर्ष 2012 में भाजपा के अनूपपुर जिलाध्यक्ष बनाए गए थे और 2017 तक वह जिलाध्यक्ष रहे।इसके बाद 2017 में ही उन्हें विंध्य विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया।इसके पश्चात वह अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री के पद पर भी कार्य किए शहडोल संयुक्त जिले के वह वर्ष 1998 में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष के पद पर भी कार्य किए। इस तरह से वह भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाते रहें।उनकी सक्रिय राजनीति का परिणाम रहा है कि उन्हें एक बार पुनःभारतीय जनता पार्टी का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया।उनकी नियुक्ति से अनूपपुर जिले के भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों में हर्ष का वातावरण निर्मित है।तथा उन्हें बधाई देते हुए सभी कार्यकर्ताओं ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष की तमन्ना एक बार विधायक बनने की हैं।कई वर्षों से उन्होंने अपने पैर में चप्पल पूरी तरह से त्याग दी।
अब जिलाध्यक्ष की कमान मिल जाने से फिर उनकी तमन्ना अधूरी रह गई।अब 2028 के चुनाव तक उन्हें इंतजार करना पड़ेगा लेकिन संगठन के प्रति उनकी लग्नशीलता,त्याग, बलिदान किसी से छुपा हुआ नहीं है।

Post a Comment

0 Comments