Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

अखंड निराहार मां नर्मदा रेवा परिक्रमा पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण कर अमरकंटक पहुंची

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) मां नर्मदा,धर्म धारा धेनु प्रकृति पर्यावरण संरक्षण संवर्धन के लिए पुर्ण समर्पित देश दुनिया की पहली अखंड निराहर मां नर्मदा रेवा परिक्रमा 28 माह से निराहार पैदल चल रहे श्री दादा गुरु जी कि परिक्रमा पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत नर्मदा जी की तटीम स्थल खाटी (बेलघाट) पहुंची।जहा पर पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को मां नर्मदा जी की पूजा अर्चना कर यात्रा में शामिल होकर अपने क्षेत्र के चहुंमुखी विकास एवं क्षेत्र की जनता जनार्दन के सुख समृद्धि हेतु प्रार्थना की।श्री सदगुरू दादा गुरू जी मां नर्मदा जी की साधन करने का संदेश दिये।
           श्री दादा गुरु जी का आगमन मां नर्मदा जी के उद्गम स्थल पवित्र नगरी अमरकंटक में हुआ इनके साथ पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को भी उपस्थित रहे।
          महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री दादा गुरु जी  राम घाट पर प्रवचन, सत्संग, एवं भव्य भंडारा का आयोजन किया गया है।

Post a Comment

0 Comments