Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

खेल स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक- विजय डेहरिया

 

संकल्प महावि.मे वार्षिक 
खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न
(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)
अनूपपुर (अंंचलधारा) खेल कूद हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है जो हमें स्वस्थ बनाने मे अहम् भूमिका अदा करता है।इसी लक्ष्य को लेकर जिला मुख्यालय स्थित संकल्प महाविद्यालय मे विद्यार्थियों द्वारा वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 
         कार्यक्रम की शुरुआत अनूपपुर डिप्टी कलेक्टर एवं सहायक आयुक्त विजय डेहरिया जी द्वारा सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।साथ ही उनके द्वारा विद्यार्थियों को उनके जीवन मे खेल के महत्व से अवगत कराया गया उन्होंने कहा कि खेल स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक है।वार्षिक खेल कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा कबड्डी,100 मीटर दौड़, बोरा दौड़, वॉलीबाल,खो- खो, बैडमिंटन, शतरंज, आदि का आयोजन किया गया।जिसमे समस्त विद्यार्थियों द्वारा बड़े ही उत्साह के साथ खेल गतिविधि मे भाग लिया गया।महाविद्यालय के संचालक अंकित शुक्ला द्वारा बच्चो को जीवन मे खेल के महत्व के विषय मे बताया तथा बच्चो को खेल के प्रति प्रोत्साहित किया।महाविद्यालय मे पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक एवं मानसिक उद्देश्य से समय समय पर इस प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जाता रहा है।अंचल क्षेत्रोे मे भी गतिविधिया विद्यार्थियों को शैक्षणिक स्तर पर एक अलग ही आयाम प्रदान करती है।जिसकी शुरुआत संकल्प महाविद्यालय द्वारा की गई है।

Post a Comment

0 Comments