Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

लैब टेक.कर्मचारियों की हड़ताल से जांच एवं रिपोर्टिंग कार्य प्रभावित,खाद्य मंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) समस्त लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन की अनिश्चितकालीन हड़ताल निरंतर जारी है।जिससे जिला चिकित्सालय अनूपपुर में जांच एवं रिपोर्टिंग का कार्य जिला चिकित्सालय में पूरी तरह से प्रभावित हो चुका है।
                      एसोसिएसन अपने न्याय उचित 13 सूत्रीय मांगो के समर्थन में हडताल पर बैठे है।एसोसिएशन के प्रतिनिधि जिलाध्यक्ष सुशील तिवारी,कार्यकारी जिलाध्यक्ष शीशलाल पनिका,मीडिया प्रभारी उमाकांत यादव सहित सभी सदस्य मध्यप्रदेश शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह को ज्ञापन सौंपा।
          जिला कार्यकारी अध्यक्ष शीशलाल पनिका ने बताया कि मंत्री जी ने मांगो को तत्काल निराकरण कराने हेतु प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मंत्री भोपाल को पत्र लिखा हैं।एवं पत्र मे लैब टेक.एसोसिएशन के समस्त मांगो को गंभीरता से लेते हुए तत्काल निराकरण कराये जाने हेतु सम्बंधित को निर्देशित करने के लिए कहा हैं।वही देखा जा रहा है कि जिले में लैब कर्मचारियो की हड़ताल में जाने से जांच एवं रिपोर्टिंग व्यवस्था प्रभावित हो चुकी है।

Post a Comment

0 Comments