Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

प्रदेश की सबसे लंबी सुरंग लोकार्पण कार्यक्रम में रीवा के प्रभारी मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने की शिरकत

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) मध्यप्रदेश शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री एवं रीवा जिले के प्रभारी मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने अनूपपुर में आयोजित समीक्षा बैठक को निरस्त कर प्रदेश की सबसे लंबी सुरंग लोकार्पण कार्यक्रम में शिरकत किए।उन्होंने बताया कि 1004 करोड़ रुपए की लागत से बनी मोहनिया टनल के लोकार्पण कार्यक्रम में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने प्रदेश की सबसे लंबी सुरंग की सौगात दी।1004 करोड़ रुपए की लागत से बनी मोहनिया टनल का लोकार्पण नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में किया।टनल झांसी (उत्तरप्रदेश) को रांची (झारखंड) से जोड़ने वाले नेशनल हाईवे-39 पर बनी है।
             लोकार्पण का मुख्य कार्यक्रम सीधी छोर पर हुआ। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी फोरलेन चोरहटा बाइपास से आते हुए मोहनिया टनल पहुंचे।केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि इसमें प्रत्येक 300 मीटर के बाद एक टनल से दूसरे टनल में जाने के लिए सड़क बनाई गई है।ऑप्टिकल फाइबर युक्त टनल है। नीचे टनल है, ऊपर बाणसागर नहर है। यह अपने आप में अनूठा है।
                बताया गया कि मोहनिया टनल की कुल लंबाई 2280 मीटर है, जो 6 लेन की हैं। थ्री लेन आने के लिए और थ्री लेन जाने के लिए है। सुरंग को अंदर आपस में 7 स्थानों पर जोड़ने के लिए अंडर पास दिए गए हैं।अगर कोई वाहन बीच से वापस लौटना चाहे, तो आसानी से लौट सकता है। सेफ्टी के लिए जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे और अनाउंसमेंट सिस्टम लगाए गए है।रीवा-सीधी के बीच 7 किलोमीटर की दूरी कम होगी।आना-जाना आसान होने से 45 मिनट का वक्त भी बचेगा।टनल जंगली जानवरों की सेफ्टी में भी मददगार है। दरअसल, अब घाट का रास्ता बंद होने से जंगली जानवर अपने एरिया में खुलकर घूम-फिर पा रहे हैं।सीधी के छोर पर जहां सुरंग समाप्त होती है,वहां ऊपर से बाणसागर बांध की नहर गुजर रही है।इस नहर से उत्तरप्रदेश राज्य को पानी दिया जाता है।काफी मशक्कत के बाद नहर को बंद कर चार महीने में एक्वाडक्ट का निर्माण किया गया। सुरंग के ऊपर से एक नहर और एक सड़क गुजर रही है।
        समारोह में केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री जनरल बी.के. सिंह, विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम, लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव,खाद्य मंत्री एवं रीवा जिले के प्रभारी मंत्री बिसाहूलाल सिंह,वन मंत्री कुंवर विजय शाह, ग्रामीण विकास एवं पिछड़ावर्ग कल्याण मंत्री रामखेलावन पटेल,लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री सुरेश धाकड़ अतिथि के रूप में शामिल हुए।वहीं कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह, राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल, सांसद रीवा जनार्दन मिश्र, सांसद सीधी रीति पाठक, सांसद सतना गणेश सिंह, रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ल, ब्यौहारी विधायक शरद कोल, गुढ विधायक नागेन्द्र सिंह,चुरहट विधायक शारदेंदु तिवारी, विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा, विधायक कल्पना वर्मा, विधायक विक्रम सिंह और सतना महापौर योगेश ताम्रकार मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments