Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

पुष्पराजगढ़ सरपंच संघ अध्यक्ष पद पर हीरा सिंह टेकाम निर्वाचित घोषित

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के राजेंद्रग्राम के स्वसहायता भवन में सरपंच संघ के अध्यक्ष पद हेतु चुनाव आयोजित किया गया।जिसमें करपा सरपंच हीरा सिंह टेकाम एवं किरगी सरपंच अर्जून सिंह ने अध्यक्ष पद हेतु चुनाव लड़ा।जिसमें करपा सरपंच हीरा सिंह टेकाम ने भारी मतो से सरपंच संघ के अध्यक्ष पद का चुनाव में 
विजयश्री पाई।जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी,फुलचंद मरावी, जाग्रत सिंह,जनपद अध्यक्ष मिथलेश मरावी,अजय कन्नोजिया,राजकुमार सिंह पीसीओ, ब्रजेश कुमार दाहायत पीसीओ,जिला पंचायत सदस्य दरोगा सिंह,भुवनेश्वरी सिंह, जिला पंचायत सदस्य देवकी सिंह,जनपद सदस्य की उपस्थिति में चुनाव संपन्न हुआ।

विधायक निवास पहुंच 
कर लिया आशीर्वाद


सरपंच संघ के अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने के बाद सर्व प्रथम हीरा सिंह टेकाम जी, पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को जी के निज निवास पर पहुंच कर माननीय विधायक से आशीर्वाद प्राप्त किया।विधायक जी के द्वारा नव निर्वाचित सरपंच संघ अध्यक्ष हीरा सिंह टेकाम जी का तिलक वंदन एवं मीठा खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

0 Comments