Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

सीएमओ ज्योति सिंह हुई उमरिया के लिए भार मुक्त

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) नगर पालिका परिषद् अनूपपुर की मुख्य नगरपालिका अधिकारी ज्योति सिंह नगरपालिका अनूपपुर से आज भार मुक्त हो गई।
                        नगर पालिका परिषद अनूपपुर के अध्यक्ष अंजूलिका सिंह ने म.प्र.शासन नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय के स्थानातंरण आदेश अनुसार ज्योति सिंह मुख्य नगर पालिका अधिकारी को नवीन पदस्थापना कार्यालय नगर पालिका परिषद् उमरिया जिला उमरिया हेतु भारमुक्त कर दिया।
                        स्थानांतरित मुख्य नगरपालिका अधिकारी ज्योति सिंह ने अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,समस्त पार्षद गण एवम सभी सहयोगी कर्मचारियों को धन्यवाद दी है।उन्होंने कहा कि अनूपपुर नगर पालिका में बिताया हर पल शानदार रहा। सभी अच्छे पल से ऊर्जा मिली और यदि कुछ खामियां रही उनसे बहुत सीख मिली।

Post a Comment

0 Comments