Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

शासकीय कन्या शिक्षा परिसर पुष्पराजगढ़ में मनाया गया विश्व विकलांग दिवस पर कार्यक्रम

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) म.प्र.स्पेशल एंड रेजिडेंशियल अकैडमी सोसायटी द्वितीय तल सतपुड़ा भवन के आदेश अनुसार शासकीय कन्या शिक्षा परिसर पुष्पराजगढ़ में 3 दिसम्बर को विश्व दिव्यांग दिवस मनाया गया।जिसमें विद्यालय से प्रभारी प्राचार्य आर.एस.पटेल,एम.के. धुर्वे,वेदन सिंह मरावी,डी.ए.प्रकाश खाण्डे एवं विद्यालय के सभी कर्मचारी एवं छात्राएं उपस्थित रही।विभाग द्वारा दिव्यांग विद्यार्थियों की समावेशी शिक्षा पर आधारित एक फिल्म भी बच्चों को दिखाया गया जिसमें दिव्यांग जनों के समृद्धि, सुदृढ़ीकरण के लिए बनाया गया है।दिव्यांग विद्यार्थियों के साथ किसी प्रकार के भेदभाव नहीं किया जाए,रोजगार के अवसर किस तरह से प्राप्त किए जाएं,दिव्यांगों के प्रति व्यवहार,क्षमा निर्देश ज्ञान एवं मानवीय मूल्यों के प्रति सकारात्मक सोच को संबोधित करते हुए यह फिल्म दिखाया गया।
            उपरोक्त कार्यक्रम में विभागीय शिक्षक एम.के.धुर्वे द्वारा बताया गया कि सामान्य नागरिक एवं दिव्यांगजन व्यक्तियों के योग्यता, व्यवसाय रोजगार में किसी प्रकार के भेदभाव नहीं किया जाए। इसके अलावा शिक्षा को सशक्त माध्यम बनाते हुए दिव्यांग जनों को उनके अधिकारों के प्रति सक्रिय एवं सचेत किया जाए। प्रभारी प्राचार्य आर.एस.पटेल ने विद्यार्थियों को अपने उद्बोधन में बताएं शिक्षा के साथ- साथ दिव्यांग जनों को सरकारी सेवा, रेल यात्रा, रोजगार एवं विभिन्न सामाजिक सेवाओं में अवसर प्रदान करने के लिए आरक्षण प्रदान किया जाता है।
               डी.ए.प्रकाश खांडे ने बताया कि दिव्यांग,निशक्त व्यक्तियों को किसी प्रकार से दोषारोपण या उनके अधिकारों का हनन होता है,तो राष्ट्रीय स्तर पर सामाजिक न्याय विभाग द्वारा संचालित दिव्यांग न्यायालय है।इस पर अपना फइल या रिपोर्ट दर्ज करा कर अपने न्याय प्राप्त कर सकते है। इसके अलावा उनको भी रियायत दर पर लोन, रोजगार के अवसर, जनभागीदारी का दायित्व दिया जाता है।

Post a Comment

0 Comments