Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

विधायक पुष्पराजगढ़ फुंदेलाल सिंह मार्को तृतीय चरण की भारत जोड़ो यात्रा कल से करेंगे प्रारंभ

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी जी की कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो पदयात्रा की तरह पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को जी भारत जोड़ो पदयात्रा विधानसभा पुष्पराजगढ़ में प्रथम एवं द्वितीय चरण पूरा करने के बाद अब तृतीय चरण आज दिनांक 09/12/2022 दिन शुक्रवार से ग्राम बड़ीतुम्मी से प्रारंभ करने जा रहे हैं।जोकि सात दिवसीय यात्रा होगी जो 16/12/2022 तक चलेगी।द्वितीय चरण की यात्रा के समय जब राहुल गांधी जी की यात्रा मध्यप्रदेश में प्रवेश की जब जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को उनकी प्रदेश यात्रा में बराबर के सहभागी बने रहे। राहुल जी के साथ प्रियंका गांधी जी के साथ कदम से कदम मिलाकर प्रदेश की यात्रा पूरी करने के बाद वापस अपने विधानसभा क्षेत्र में आए और शेष बची यात्रा को पुनः प्रारंभ करने का संकल्प लिया।उसके तहत यात्रा का मार्ग सुनिश्चित किया गया।भारत जोड़ो यात्रा के साथ ही रास्ते रास्ते में गांधी चौपाल भी लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना जाएगा।
               विधानसभा पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को 09/12/2022 को प्रातः 10.00 बजे बडीतुम्मी से यात्रा प्रारम्भ कर डबनिया,छीरपानी में जनसम्पर्क दोपहर का भोजन छीरपानी में लेने के बाद खरसोर से कुई होते हुये पड़मनिया में चौपाल कार्यक्रम आयोजित करेंगे एवं रात्रि विश्राम स्थान पडमनिया रहेगा। दिनांक 10/12/2022 को प्रातः 8 बजे पडमनिया से यात्रा प्रारम्भ कर गिजरी,अमोदा में जनसम्पर्क दोपहर का भोजन शनीधाम अमोदा में करने के बाद दोपहर शनी धाम अमोदा से बघाड,सरफा में चौपाल कार्यक्रम आयोजित कर रात्रि विश्राम स्थान सरफा में रहेगा। दिनांक 11/12/2022 को  प्रातः 8 बजे सरफा से यात्रा प्रारम्भ कर खिरनी, सिलवारी में चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा दोपहर का भोजन ऊडल वाटरफाल में लेने के बाद दोपहर 3 बजे ऊडल वाटरफाल से कोडार में चौपाल कार्यक्रम आयोजित कर रात्रि विश्राम ग्राम पंचायत कोडार में करेंगे।12/12/2022 को प्रातः 8 बजे कोडार से यात्रा प्रारम्भ कर ग्राम रमना नं.1 बेल्हाईटोला, दोना में जनसम्पर्क करने के बाद दोपहर का भोजन दोना में लेने के बाद दोना से ग्राम जर्राघोधरा,मिठूमहुआ में चौपाल कार्यक्रम आयोजित करेंगे एवं रात्रि विश्राम ग्राम पंचायत मिठूमहुआ में करने के बाद 13/12/2022 को प्रातः 8 बजे मिट्ठूमहुआ से यात्रा प्रारम्भ कर ग्राम बुल्हूपानी, ग्राम टगरीटोला, दोपहर का भोजन ग्राम पीपरटोला दोपहर में करने के बाद पीपरटोला से ग्राम कुआटोला, कुम्हनी तिराहा, चौपाल कार्यक्रम आयोजित करेंगे एवं रात्रि विश्राम ग्राम पंचायत कुम्हनी में करेंगे।14/12/2022 दिन बुधवार को विश्राम एव श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया है।तत्पश्चात दिनांक 15/12/20 22 को प्रातः 8 बजे कुम्हनी से यात्रा प्रारम्भ कर ग्राम पिपरहा में दोपहर का भोजन ग्राम पिपरहा में लेने के बाद दोपहर पिपरहा से ग्राम डोंगरिया, दलदली में जनसम्पर्क चौपाल कार्यक्रम आयोजित कर रात्रि विश्राम बतिया में करेंगे। दिनांक 16/12/2022 को प्रातः 8 बजे बतिया से यात्रा प्रारम्भ कर धूराधर,ठुनगुनी दोपहर का भोजन ठुनगुनी में करने के पश्चात दोपहर ठुनगुनी से जैतहरी (टिटही) में चौपाल कार्यक्रम आयोजित कर रात्रि विश्राम टिटही में करेंगे।पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने क्षेत्र में पड़ने वाले सभी ग्रामीण अंचलों के कांग्रेस जनों से यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर यात्र को सफल बनाने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments