Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के अंतर्गत घर घर दस्तक दे रहे सर्वे दल के साथ अधिकारी भी पहुंचे

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)    

अनूपपुर (अंंचलधारा) मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान 17 सितंबर से 31 अक्टूबर 2022 के सफल क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देश में जिले भर में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, विभागीय जिला प्रमुख अधिकारियों द्वारा लगातार आवंटित क्षेत्र का भ्रमण कर सर्वे दल के कार्यों की मॉनिटरिंग के साथ ही उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन, सहयोग और कार्य की कर्मठता के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।सर्वे दल द्वारा घर-घर दस्तक देकर मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत चयनित 30 हितग्राही मूलक योजनाओं के संबंध में घर-घर लोगों को जानकारी दी जा रही है।तथा पात्रता अनुसार हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त करने, फीडिंग एवं स्वीकृति की प्रक्रिया कर हितग्राहियों को घर बैठे ही लाभ देने की मंशा पर कार्य किया जा रहा है।
                पुष्पराजगढ़ विकासखंड मुख्यालय के आसपास के ग्रामों पटना, जीलऺग ,धीरू टोला, बसनिहा, नौगवा सहित विभिन्न ग्रामों में अधिकारियों ने दस्तक देकर सर्वे दल के कार्यों की मॉनिटरिंग की तथा ग्रामीणों को मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान व उनके उद्देश्यों के संबंध में जानकारी देते हुए पात्रता अनुसार लाभ उठाने की अपील की गई।

Post a Comment

0 Comments