Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

हेलमेट को लेकर यातायात विभाग हुआ सक्रिय चला अभियान वसूले सम्मन शुल्क

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो) 

अनूपपुर(अंंचलधारा) उच्च न्यायालय एवं मध्यप्रदेश शासन के निर्देश के बाद यातायात पुलिस पूरी सक्रियता के साथ हेलमेट के खिलाफ अभियान छेड़ दी है।
                           जिसके तारतम्य में जिला मुख्यालय में सामतपुर तिराहे पर हेलमेट चेकिंग अभियान चलाया गया। बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले दो पहिया वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई करते हुए सम्मन शुल्क वसूला गया।    
                     यातायात विभाग द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने तथा बिना हेलमेट वाहन चलाने की वजह से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए 20 अक्टूबर तक सघन हेलमेट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। 
                     जिसके अंतर्गत जिला मुख्यालय में चेकिंग अभियान चलाते हुए दो पहिया वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई।जिला यातायात प्रभारी बी.कुमरे ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान 20 अक्टूबर तक ही नहीं नियमित चलता रहेगा और हेलमेट ना लगाने वालों पर जुर्माना वसूल किया जाएगा एवं चलानी कार्यवाही की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments