Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

लिपिको ने अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो) 

अनूपपुर (अंंचलधारा)मध्यप्रदेश लिपिक वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए निराकरण की मांग की गई। ज्ञापन में उल्लेखित कर बताया गया कि लिपिकीय संवर्ग की दीर्घ लंबित वेतन विसंगति का निराकरण जल्द से जल्द किया जाए।इसके साथ ही 5 सूत्रीय मांगों को पूरा करने की मांग की गई।
                 अनुकंपा नियुक्ति से नियुक्त सहायक ग्रेड तीन कर्मचारियों को सीपीसीटी परीक्षा से उन्मुक्ति दी जाए।
                 सहायक ग्रेड 3 को सामान्य कार्य के आधार पर डाटा एंट्री ऑपरेटर के समान 2400 ग्रेड पे दिया जाए तथा उच्चतर लिपिक संवर्ग की ग्रेड पे उन्नयन किया जाए।वर्ष 2005 के बाद नियुक्त सहायक ग्रेड 3 को पुरानी पेंशन लागू की जाए।प्रदेश के समस्त लिपिकों को मंत्रालय के लिपिकों के समकक्ष समयमान वेतनमान दिया जाए।ज्ञापन सौंपने के दौरान आर.बी.कोल सहित लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments