Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

ईद मिलाद-उल-नबी पर मुस्लिम समाज ने निकाला जुलूस नगर भ्रमण के बाद मस्जिद में हुआ समाप्त

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)    

अनूपपुर (अंंचलधारा) त्योहारों की अपनी एक अलग रौनक होती है अनूपपुर शहर के मुस्लिम समाज के लोगों ने बड़ी खुशी के साथ झूमते गाते ईद ए मिलाद-उल-नबी के त्यौहार पर जुलूस निकाला जो शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए मस्जिद में जाकर समाप्त हुआ।बताया जाता है कि दुनिया भर में मुसलमानों द्वारा मनाए जाने वाले सबसे अहम त्योहारों में से एक है ईद-ए-मिलाद-उन-नबी जोकि पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है। इनका जन्म इस्लामिक चंद्र कैलेंडर के मुताबिक तीसरे महीने रबी-उल-अव्वल के 12वें दिन मक्का में हुआ था। मोहम्मद साहब इस्लाम धर्म के अंतिम पैगंबर थे।शिया समुदाय का मानना है कि इसी दिन पैगंबर ने हजरत अली को अपना उत्तराधिकारी चुना था वहीं,सुन्नी समुदाय पूरे दिन प्रार्थना सभाओं का आयोजन करता है।
                  ईद मिलाद-उल-नबी दुनिया भर के मुसलमानों द्वारा मनाया जाने वाला त्योहार खुशी का दिन है।त्योहार पूरी धार्मिक भक्ति और सम्मान के साथ मनाया जाता है। मुसलमान भी पैगंबर के जन्मदिन का सम्मान करते हुए इस दिन खुशी मनाते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं ।

Post a Comment

0 Comments