Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

शंकर बाबू की धर्मपत्नी दुलारी शर्मा का आकस्मिक निधन सर्वत्र शोक की लहर

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)    

अनूपपुर (अंंचलधारा) शहडोल संभाग के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, चिंतक,लेखक शंकर बाबू शर्मा की धर्मपत्नी एवं प्रमोद शर्मा एवं विनोद शर्मा की मां दुलारी शर्मा का आकस्मिक निधन की खबर से सर्वत्र शोक की लहर दौड़ पड़ी।लोगों ने उनके निधन की खबर मिलते ही उनके निवास पर एकत्रित होने लगे एवं अपनी अपनी शोक संवेदना व्यक्त करने लगे। दुलारी शर्मा के निधन पर लोगों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।एवं ईश्वर से प्रार्थना की है कि ईश्वर मृत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं अपने चरणों में उनको स्थान दें। उनका अंतिम संस्कार सोन नदी स्थित मुक्तिधाम में किया गया।

मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने 
व्यक्त की शोक संवेदना


मध्यप्रदेश शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शंकर बाबू शर्मा की धर्मपत्नी के निधन की खबर पर गहरा शोक व्यक्त किया है।उन्होंने कहा कि उनके पारिवारिक संबंध थे। उन्होंने अपने शोक संदेश में ईश्वर से प्रार्थना की है कि मृत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे।साथ ही शोक संतप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

सांसद हिमाद्री सिंह ने 
व्यक्त की शोक संवेदना


शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद हिमाद्री सिंह ने भी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शंकर बाबू शर्मा की पत्नी दुलारी शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।उन्होंने कहा कि उनके यहां उनका पारिवारिक संबंध था।उनके निधन की खबर से काफी गहरा आघात लगा है।उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे एवं शोक संतप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति दे।

Post a Comment

0 Comments