Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ प्रांतीय कार्य समिति की दो दिवसीय बैठक अनूपपुर में सम्पन्न लिए निर्णय

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)    

अनूपपुर (अंंचलधारा) म.प्र.राज्य कर्मचारी संघ जो कि भारतीय मजदूर संघ का सहायोगी एवं राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी संघ से संबद्व शासन द्वारा मान्यता प्राप्त संगठन है,यह संगठन द्वितीय श्रेंणी अधिकारियों तथा तृतीय व चतुर्थ श्रेंणी कर्मचारियों का प्रदेश स्तर पर एक मात्र संगठन है जिसमें शासन के समस्त विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सदस्यता है।
                    सदैव कर्मचारी हितों की लडाई उनके जायज अधिकार दिलाने में अग्रणी भूमिका का निवर्हन किया है। वर्तमान में भी विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के संबंध में व्याप्त विभिन्न समस्याओं के निराकरंण हेतु अनूपपुर में सम्पन्न हुई इस बैठक को अत्यन्त महत्वपूर्ण माना जा रहा है।अनूपपुर की पावन धरा पर पहली बार प्रदेश स्तरीय इस कार्यक्रम में प्रदेश के लगभग सभी जिलों से समस्त विभागों के पदाधिकारियों को मिला कर 200 की संख्या में सहभागिता रही है जंहा विभिन्न सत्रों के माध्यम से कर्मचारी हितों एवं उनकी समस्याओं के निराकरंण हेतु विस्तृत चर्चा के पश्चात शासन से चर्चा हेतु प्रस्ताव तैयार किया गया।
           कार्यक्रम के उद्वघाटन सत्र में मुख्य रूप से विष्णु वर्मा जी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ, विश्वजीत सिंह सिसोदिया,प्रदेश अध्यक्ष म.प्र.राज्य कर्मचारी संघ हेमंत श्रीवास्तव,प्रदेश महामंत्री म.प्र.राज्य कर्मचारी संघ एवं अन्य प्रांतीय,संभागीय एवं जिला स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहे हैं। 
            विष्णु वर्मा ने संगठन की भूमिका पर प्रकाश डाला एवं वर्तमान स्वरूप एवं चुनौतियों का समाधान किस तरीके से किया जा सकता है।प्रदेश अध्यक्ष सिसोदिया जी ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक है ऐसे में यदि कर्मचारियों से संबंधित समस्याओं का यथोचित समाधान नही होता है तो पूरी ताकत के साथ आंदोलन का रास्ता अपनाया जायेेगा तथा उन्होने आगे कहा कि शासन के कर्मचारी हित की बातों को समझती है लेकिन उनके अधिकारी उसको यथोचित रूप से लागू करवाने में अडचन उत्पन्न करते हैं,उनकी हठधर्मिता से कर्मचारियों के हितों का कुठाराघात हो रहा है जो अब सहन नही किया जायेगा। प्रदेश के महामंत्री हेमंत श्रीवास्तव ने कहा कि गृह भाडा भत्ता एवं अन्य भत्ते सातवें वेतनमान के आधार पर दिये जायें विभिन्न संवर्ग में कार्यरत कर्मचारियों की वेतन विसंगति को दूर किया जाय। लिपिक, अध्यापक,पंचायत सचिव,रोजगार सहायक,स्वास्थ्य , राजस्व नर्सिंग,महिला बाल विकास विभाग,आगंनबाडी, जैसे अन्य कई विभागों में व्याप्त विसंगतियों का निराकरंण न होने की स्थिति में लगभग 50 हजार की संख्या में वृहद आंदोलन की रूप रेखा तैयार की जा रही है।
       दिनांक 08 एवं 09 अक्टूबर 2022 के ही सायंकालीन सत्र में भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष  एम.पी.सिंह एवं भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री धर्मदास शुक्ला का मार्गदर्शन बैठक में शामिल हुये अधिकारियों,कर्मचारियों को प्राप्त हुआ।दिनांक 09/10/2022 को समापन समारोह में पुनः एम.पी.सिह ने शासन, प्रशासन एवं अधिकारियों,कर्मचारियों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुये कहा कि कैसे इनकी समन्वित भूमिका के आधार पर हम देश एवं प्रदेश को उन्नति के शिखर तक पंहुचा सकते हैं।अंतिम दिवस के समापन सत्र में प्रदेश कोषाध्यक्ष अनिल एडविन ने प्रदेश स्तर का वृत्त प्रस्तुत कर संगठन की वर्तमान आर्थिक स्थिति का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।
       कार्यक्रम के अंत में इस प्रांतीय कार्य समिति बैठक का आयोजन जिले अनुपपूर के समस्त कार्यकर्ता बंधु व्यवस्था में लगे,सफाईकर्मी,भोजन पेयजल व्यवस्था के स्टाफ,टेंट एवं आवागमन व्यवस्था के लोग इन सभी का मंच में परिचय एवं सम्मान किया गया।
        म.प्र.राज्य कर्मचारी संघ अनूपपुर के जिला अध्यक्ष बी.पी.तिवारी ने आभार जताते हुये कहा कि इस वृहद कार्यक्रम को सफल एवं संपन्न बनाने में संघ के समस्त कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों के अलावा विभिन्न विभागों के कर्मचारी,अधिकारी, कैटरिंग स्टाफ,टेंट के स्टाफ व अन्य व्यवस्थाओं में लगे लोग  संघ के अन्य जिलों,संभागों एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों से लेकर राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों के सहायोग एवं मार्गदर्शन के लिये हम सभी अनूपपुर जिले के कार्यकर्ता अभिभूत हैं एवं आप सभी का स्वागत, वंदन करके स्वयं को प्रफुल्लित  अनुभव कर रहे हैं।
            सभी के प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष सहयोग के लिये सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

Post a Comment

0 Comments