Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

शास.कन्या महाविद्यालय के अपने स्वयं के भवन के लिए मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने दिलाए 4 करोड़ रुपए

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो) 

अनूपपुर (अंंचलधारा) काफी लंबे समय से जिला मुख्यालय अनूपपुर में कन्या महाविद्यालय की मांग निरंतर की जाती रही है।अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं मध्य प्रदेश शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने वादा किया था की अनूपपुर में कन्या महाविद्यालय प्रारंभ होगा और उन्होंने अपने वादे के अनुरूप कन्या महाविद्यालय अनूपपुर में मध्यप्रदेश शासन से स्वीकृत करा कर प्रारंभ करा दिया। इसके बाद उसके लिए जमीन की व्यवस्था हुई और अब जाकर उसके स्वयं के भवन बनने के लिए मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग से 4 करोड़ 34 लाख रुपए की स्वीकृति भी मिल गई है।जिससे अब आने वाले समय में शासकीय कन्या महाविद्यालय अनूपपुर का स्वयं का अपना भवन होगा जहां छात्राएं उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने शहर का, प्रदेश का, जिले का,एवं देश का नाम रोशन करेंगी।
                   प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग,मंत्रालय भोपाल के पत्र क्रमांक एफ के 21-4/2015/38-2 दिनांक 12 अक्टूबर 2022 को शासकीय कन्या महाविद्यालय अनूपपुर के नवीन भवन हेतु 4 करोड़ 34 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की गई है।नवीन भवन की राशि स्वीकृत होने पर छात्राओं ने खुशी जाहिर की है एवं मंत्री बिसाहूलाल सिंह के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।
                 ज्ञातव्य हो कि अनूपपुर में कन्या महाविद्यालय नहीं होने से कई छात्राएं उच्च शिक्षा से वंचित रह जाती थी। घर परिवार के लोग उनको छात्रों के साथ पढ़ाना पसंद नहीं करते थे।लेकिन अब छात्राओं को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा उन्हें उच्च शिक्षा अपने शहर में ही मिलने लगेगी।
                      मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने बताया कि नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय के भवन में छात्राओं के लिए सर्व सुविधा युक्त अध्यापन कक्ष के साथ हर तरह की सुविधाओं का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर आवश्यक होगा तो निकट भविष्य में कन्या महाविद्यालय आने जाने के लिए बस की व्यवस्था भी कराई जाएगी।

Post a Comment

0 Comments