Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

रमेश कुमार सिंह बने कांग्रेस के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कांग्रेस जनों में हर्ष

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो) 

अनूपपुर (अंंचलधारा) कांग्रेस की राजनीति में पदार्पण करने के बाद जिला पंचायत में अपनी धर्मपत्नी को जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने में सफलता प्राप्त करने वाले रमेश कुमार सिंह को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया गया है।मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय कमलनाथ जी ने रमेश कुमार सिंह जी को नई जिम्मेदारी प्रदत की है।
                    उनकी कार्य क्षमता और नेतृत्व को देखते हुए प्रदेश कांग्रेसाध्यक्ष ने उन्हें कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी में तवज्जो दी हैं।रमेश कुमार सिंह को पीसीसी डेलीगेट बनाए जाने पर उनके शुभचिंतकों और समर्थकों में हर्ष की लहर व्याप्त है।
                 अनूपपुर जिले के कांग्रेस जनों ने पार्टी संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि निश्चित रूप से रमेश कुमार सिंह के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनने से पार्टी संगठन में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है और निश्चय ही इनके नेतृत्व में कांग्रेस को नई दिशा एवं ऊंचाइयां प्राप्त होंगी।एवं आने वाले विधानसभा चुनाव 2023 में विधानसभा क्षेत्र अनूपपुर सहित पुष्पराजगढ़ एवं कोतमा में कांग्रेस विधायक काबिज होंगे।

Post a Comment

0 Comments