Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

प्रदेश कांग्रेस महासचिव रमेश सिंह बनाए गए भारत जोड़ो यात्रा के अनूपपुर जिला समन्वयक

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो) 

अनूपपुर (अंंचलधारा) भारत जोड़ो यात्रा मे कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रमेश कुमार सिंह को अनूपपुर जिला समन्यवक बनाया गया है।श्री सिंह के जिला समन्वयक बनने पर जिले भर के कांग्रेस जनों में खुशी की लहर है। कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव एवं भारत जोड़ो यात्रा के जिला समन्वयक रमेश कुमार सिंह ने कहा कि 'भारत जोड़ो यात्रा' का मकसद यह है कि इस देश में जो नफरत का माहौल बना हुआ है, भारतीय संविधान के विपरीत व्यवस्था काम कर रही है, महंगाई-बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। उसी को लेकर उदयपुर के नवसंकल्प शिविर में भारत जोड़ो यात्रा का प्रस्ताव पारित हुआ था।कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी चाहती हैं कि पूरे देश में भारत जोड़ो यात्रा निकाली जाए,जिसमें हर धर्म, हर जाति, हर समुदाय के लोग शामिल हों। 'नफरत छोड़ो, भारत जोड़ो' अभियान रहेगा।' श्री सिंह ने कहा कि 7 सितंबर से कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत हो चुकी है। यह यात्रा 3500 किलोमीटर की दूरी तय कर कश्मीर में समाप्त होगी। इस दौरान यह पैदल यात्रा 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी।सभी राज्यों में भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन भी होगा।कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की टैग लाइन है, मिले कदम, जुड़े वतन।

Post a Comment

0 Comments