(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)
अनूपपुर (अंंचलधारा) मध्यप्रदेश की 6 बिजली कंपनियों में कार्यरत जूनियर तथा सहायक यंत्री विगत 15 सितंबर से आंदोलन पर हैं।पूरे प्रदेश में बिजली इंजीनियरों ने अधीक्षण यंत्री के माध्यम से प्रमुख सचिव ऊर्जा को सात सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन दिया है।इस क्रम में आगामी 23 सितंबर को सभी मुख्य अभियंता के माध्यम से ऊर्जा मंत्री के नाम ज्ञापन दिए जाएंगे।संघ के प्रांतीय महासचिव इंजीनियर जी के वैष्णव ने बताया कि प्रदेश के सभी जूनियर इंजीनियर एवं सहायक इंजीनियर वर्षों से पदोन्नति करंट चार्ज तथा अन्य मांगों को लेकर विगत 15 सितंबर से आंदोलनरत हैं। संघ द्वारा मांगों के निराकरण हेतु प्रमुख सचिव ऊर्जा को ज्ञापन दिया जा चुका है अब ध्यानाकर्षण हेतु 23 सितंबर को मुख्य अभियंता कार्यालय जिसमें इंदौर ,उज्जैन ,भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा ,सागर तथा शहडोल एवं पावर प्लांट सिंगाजी खंडवा, बिरसिंहपुर, चचाई ,सारणी एवं सिरमौर में ऊर्जा मंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा।फिर भी यदि प्रशासन ध्यान नहीं देता है तो आगामी 10 अक्टूबर को कंपनी मुख्यालयों पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एमडी के द्वारा दिया जाएगा।प्रमुख 7 सूत्री मांगों में सभी गैर आर्थिक मांग हैं तथा कंपनी स्तर पर ही उनका निराकरण हो सकता है।जिसमें प्रमुख रूप से कनिष्ठ यंत्री को सहायक यंत्री का करंट चार्ज दिया जाना, सहायक यंत्री को कार्यपालन यंत्री का करंट चार्ज दिया जाना, 2018 के पश्चात भर्ती कनिष्ठ यंत्रियो को समान वेतन एवं समान ग्रेड पे सहायक यंत्री की नई भर्ती पर रोक लगाने तथा नई भर्ती की जावे कनिष्ठ यंत्री संविदा को नियमित किया जाना है फिल्ड में कनिष्ठ सहायक यंत्रियो को जारी अकारण शोकाजचार्ज सीट समाप्त करने सभी बिजली कंपनियों में एक समान कार्य प्रणाली तथा समान पद नाम रखे जावे एवं धारा 304 ए के तहत दर्ज किए जा रहे प्रकरणों पर रोक लगाने जैसी मांग है। यदि मांगों का शीघ्र निराकरण नहीं किया जाता है तो 14 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक नियमानुसार कार्य किया जाएगा एवं 21 अक्टूबर को एक दिवसीय कार्य बहिष्कार किया जाएगा।इसके पश्चात दीपावली बाद दिनांक 25 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
मध्यप्रदेश विद्युत मंडल पत्रोपाघि अभियंता संघ के अमरकंटक क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मणिराज सिंह क्षेत्रीय सचिव पदम लाल शर्मा एवं केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य अशोक कुमार खरे एवं अविनाश चौबे द्वारा द्वारा जानकारी दी गई कि केंद्रीय कार्यकारिणी के आवाहन एवं निर्देश पर पत्रोंपाधि कनिष्ठ अभियंता एवं सहायक अभियंता 15 सितंबर से अपनी 7 सूत्रीय मांगों के निराकरण हेतु आंदोलनरत हैं। इस दिशा में 23 सितंबर 2022 को संपूर्ण मध्यप्रदेश में मध्यप्रदेश विद्युत मंडल की सभी उत्तरा वर्ती कंपनियों के मुख्य अभियंता स्तर पर अपनी मांगों के निराकरण हेतु के तारतम्य मैं अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई के मुख्य अभियंता को माननीय ऊर्जा मंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। प्रबंधन द्वारा मांगों के निराकरण न करने पर आंदोलन को केंद्रीय कार्यकारिणी के निर्देश पर आगे बढ़ाया जाएगा।

0 Comments