Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

जेल में निरूद्ध 332 बंदियों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो) 

अनूपपुर (अंंचलधारा) जिला जेल अनूपपुर में निरूद्ध 332 बंदियों की जांच एवं स्वास्थ्य परीक्षण बुधवार को स्वास्थ्य शिविर लगाकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.सी. राय, सिविल सर्जन डॉ. धनीराम सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अलका तिवारी, चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार, आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.एन. पिटानिया, नर्सिंग ऑफीसर प्रभा सिंह राठौर, सरिता तिवारी, प्रियंका शुक्ला, लैब टेक्निसियन भाईलाल पटेल, ए.एन.एम. हर्षाली लक्खे ने सेवाएं दी। शिविर में 312 पुरुष, 17 महिला और 3 बच्चों को जांच व उपचार किया गया।

Post a Comment

0 Comments