Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

मुख्यमंत्री ने ग्राम कुरिहाटोला में डूबने से बच्चों के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अनूपपुर जिले के ग्राम कुरिहाटोला में तीन बच्चों की पानी में डूबने से असामयिक मृत्यु पर दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति और शोकाकुल परिजन को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। 
                   मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मृतकों के परिजन को आर्थिक सहायता देने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं।

कलेक्टर सुश्री सोनिया 
मीना ने व्यक्त किया शोक


कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने अनूपपुर जिले के विकासखण्ड कोतमा के ग्राम कुरिहाटोला में तीन बच्चों के पानी में डूबने के कारण असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्‍वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

Post a Comment

0 Comments