Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

परिवार एजुकेशन सोसायटी से अनूपपुर को मिली दो एम्बुलेंस संभाग आयुक्त ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) परिवार एजुकेशन सोसाइटी एक समाजसेवी एवं मानवतावादी संस्था हैं। जिनकी शुरुआत  विनायक लोहानी जी ने 2003 में शुरुआत की गई थी,जिन्होंने आईआईटी एवं आईआईएम की उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद स्वामी विवेकानंद जी की विचारधारा से प्रेरित होकर उन्होंने परिवार एजुकेशन सोसायटी संस्था की शुरूआत की। संस्था मुख्यतः शिक्षा, स्वास्थ और पोषण पर काम कर रही है। संस्था को इस नेक कार्य के लिए  दो बार  भारत के मान्यीय राष्ट्रपति महामहीम डॉ. ए.पी. जे. अब्दुल कलाम व डॉ. प्रणव मुखर्जी द्वारा पुरस्कृत किया गया।
वर्तमान में मध्यप्रदेश के 34 जिलों के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में संस्था के द्वारा शिक्षा, पोषण व स्वास्थ्य को लेकर कार्य किया जा रहा हैं।
                         मध्यप्रदेश के 14 जिलों में परिवार श्री रामकृष्ण विवेकानंद सेवा कुटीर 661 गाँव में संचालित हैं, जिसमें 66000 के लगभग बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सुबह और शाम दोंनो समय शिक्षा व पेटभर पोष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा हैं,व साथ में संस्था के द्वारा लगभग 10,000 नेत्र शिविर का आयोजन किया जा चुका है,जिसमें 38000 के करीब लोगों को मोतियाबिंद नेत्र से जुड़े अन्य बीमारियों का सफलतापूर्वक इलाज व ऑपरेशन करवाकर लाभ दिलवा जा चुका है और इसमे लगातार काम कर रही है। 
                  संस्था मोबाईल हेल्थ क्लीनिक के माध्यम से गरीब दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में निःशुल्क इलाज किया जाता है।
                वर्तमान में संस्था अलग-अलग जिलों के दूरस्थ ग्रामीण आंचलों में 123 एम्बुलेंस सेवा भी दे रही हैं, जिनका मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं से सीधे जोड़ना व एमरजेंसी में लोगो को नजदीकी या जिला अस्पताल तक पहुंचना होता है।
            ये सभी संस्था के द्वारा दी जाने वाली सेवाएँ पुर्णतः निःशुल्क हैं।
                    परिवार संस्था के पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े शैक्षणिक संस्थान के अलावा मध्यप्रदेश के देवास,शिहोर व मण्डला जिले में भी रेसिडेंशियल एवं हॉस्टल चल रहे हैं।
12 जुलाई 2022 को शहडोल कमिश्नर कार्यालय से कमिश्नर राजीव शर्मा द्वारा एक साथ 7 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर उनके कार्य क्षेत्र के लिए रवाना किया गया। 
ये एम्बुलेंस दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा प्रदान करेंगी।
शहडोल जिले के लिए 4 अनूपपुर जिले के लिए 2 और उमरिया के लिए 01 एम्बुलेंस रवाना की गयी। जिनका  एम्बुलेंस हेल्पलाइन नंबर है 7611124912, ये नम्बर उमरिया और शहडोल के लिए एवं 76975 59192 अनूपपुर जिले के लिए रहेगा, जिस पर कॉल करके निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा का लाभ ले सकेंगे।
                 जो कि संस्था के द्वारा निःशुल्क सेवा प्रदान की जाएगी।परिवार संस्था से गोलू स्केल,कैलाश सैयाम , रामनरेश प्रजापति,पवन संत, भगवती मैडम व अन्य कई संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments