(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)
अनूपपुर (अंंचलधारा) सोन सभागार कलेक्ट्रेट परिसर, अनूपपुर में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर अखिल पटेल के निर्देशन में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के द्वितीय चरण, तृतीय चरण एवं नगरीय निकाय निर्वाचन 2022 को दृष्टित रखते हुए जिले के पुलिस अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर अखिल पटेल के द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों को वाहनों की पार्किंग व्यवस्था, बल की रुकने की व्यवस्था की समीक्षा, वितरण केन्द्र की सुरक्षा व्यवस्था एवं मतदान केन्द्र भ्रमण के दौरान की जाने वाली कार्यवाही के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि मतदान केन्द्रों के भ्रमण के दौरान सभी पुलिस अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि मतदान के 03 दिवस पूर्व से सेक्टर पुलिस मोबाईल पार्टी का भ्रमण प्रारंभ होगा, देर शाम तक पेट्रोलिंग क्षेत्र के समस्त मतदान केन्द्रों की खैरियत रिपोर्ट पुलिस कंट्रोल रूम अनूपपुर को अवगत करायेंगें। मतगणना के पश्चात ई.व्ही.एम. को सुरक्षित एवं सेफ स्ट्रांगरूम तक लाने तक की जिम्मेदारी सेक्टर पुलिस मोबाईल पार्टी की होगी।
भ्रमण के दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट से सेक्टर पुलिस मोबाईल पार्टी सतत् संपर्क करते रहेंगें। मतदान केन्द्र पर डियूटी के दौरान मतदान से संबंधी किसी भी विवाद के लिये पीठासीन अधिकारी ही सक्षम है, अतः पीठासीन अधिकारी को अवगत कराए, उन्ही के आदेशानुसार कार्यवाही की जावे। सभी अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) मतदान केन्द्रों के भ्रमण के दौरान जब क्रिटिकल मतदान केन्द्र का भ्रमण करेंगें तो एक छोटा जनसंवाद अनिवार्य रूप से करें। निज सचिव पुलिस अधीक्षक अनूपपुर एन.एस.ठाकुर के निर्वाचन संबंधी अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की साथ ही निर्वाचन से संबंधित कानूनी प्रावधान के बारे मेें भी बताया।
पुलिस अधीक्षक के द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को असामाजिक तत्वों पर अत्याधिक संख्या में प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही, अवैध शस्त्र के विरुद्ध कार्यवाही, वारंटों की अत्यधिक संख्या में तामीली एवं अंर्तराज्यीय नाकों पर भी सघन चेकिंग हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर अखिल पटेल, अति.पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन, एसडीओपी कोतमा शिवेंद्र सिंह बघेल, एसडीओपी अनूपपुर सुश्री कीर्ति बघेल, एसडीओपी पुष्पराजगढ़ सुश्री सोनाली गुप्ता, डीएसपी महिला सुरक्षा अनूपपुर मान सिंह टेकाम, रक्षित निरीक्षक अनूपपुर, यातायात प्रभारी, समस्त थाना चौकी प्रभारी व उनके 2आईसी, त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के द्वितीय चरण जैतहरी, तृतीय चरण अनूपपुर एवं कोतमा तथा नगरीय निकाय चुनाव के मतदान डियूटी में लगे सेक्टर पुलिस पेट्रोलिंग एवं जोनल पुलिस मोबाईल में लगे अधिकारी उपस्थित रहें।

0 Comments