(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)
अनूपपुर (अंंचलधारा) पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल अनूपपुर के द्वारा दिनांक आगामी त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 को दृष्टिगत रखते हुए स्ट्रॉगरुम बदरा, कोतमा, पसान, डोला, डूमरकछार एवं बनगवॉ का भ्रमण किया गया।भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक के द्वारा स्ट्रॉगरुम, मतगणना कक्ष की सम्पूर्ण व्यवस्था की समीक्षा की गई। वाहनों की पार्किंग, सीसीटीव्ही की उपलब्धता, मतगणना कक्ष की स्थिति का अवलोकन किया गया।स्ट्रॉगरुम एवं मतगणना की व्यवस्था हेतु उपस्थिति पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को बैरिकेटिंग कराने के संबंध में विस्तृत निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक के द्वारा मतगणना केन्द्रों पर दो-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में अति. पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी को समुचित दिशा निर्देश दिए गए।
भ्रमण के दौरान अति.पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन,एसडीएम कोतमा बाबूराम कोल, एसडीओपी कोतमा शिवेन्द्र सिंह बघेल, कोतमा थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार बैगा, रामनगर थाना प्रभारी राकेश कुमार बैस, बिजुरी थाना प्रभारी राकेश उईके एवं भालूमाडा थाना प्रभारी निरीक्षक जोधन सिंह परस्ते अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

0 Comments